S Sreesanth

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन नज़दीक आ रहा है। सभी  खिलाड़ियों ने IPL 2022 के लिए अपना नाम रजिस्टर कर दिया है। वही एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो पिछले 7 सालों से IPL का हिस्सा नहीं है। लेकिन IPL 2022 में उस खिलाड़ी ने भी अपना नाम रजिस्टर कराया है। यह खिलाड़ी है तेज गेंदबाज  S Sreesanth।

बता दें कि हाल ही में S Sreesanth ने सात साल के बैन के बाद घरेलु क्रिकेट में वापसी की है। श्रीसंत ने IPL 2021 के ऑक्शन में  भी अपना नाम दिया था लेकिन किसी भी टीम ने श्रीसंत पर दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। अब श्रीसंत ने एक बार फिर IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में अपना  नाम दिया है। रिपोर्ट की मानें तो Sreesanth ने अपनी बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है। देखना है कि कौनसी फ्रेंचाइजियां Sreesanth को खरीदेंगी। 

पंजाब किंग्स

Punjab-Kings

इस साल IPL 2022 के लिए पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे हैं। पंजाब किंग्स के पास कुल 72 करोड़ रुपए हैं। ऐसे में हो सकता है कि पंजाब ज्यादा खिलाड़ियों को खरीद ले जो उनके लिए फायदेमंद हो सकते है। अब माना जा रहा है कि S Sreesanth को पंजाब किंग्स मेगा ऑक्शन में खरीद सकती है। 

चेन्नई सुपर किंग्स

csk

मौजूदा IPL चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स S Sreesanth पर दांव लगा सकती है क्योंकि यह फ्रेंचाइजी ज्यादातर अनुभवी खिलाड़ियों को मौके देने के लिए जानी जाती है। ऐसे में हो सकता है कि S Sreesanth को एमएस धोनी के नेतृत्व में खेलने को मिल जाए। उम्मीद लगाई जा सकती है कि मेगा ऑक्शन में S Sreesanth को चेन्नई सुपर किंग्स खरीद ले। 

ALSO READ:ना रोहित ना बुमराह बल्कि ये है ऑस्ट्रेलियन दिग्गज मार्नस लाबुशेन का पसंदीदा भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज

लखनऊ सुपर जायंट्स

lucknow

IPL 2022 की नई नवेली फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजायंट्स पहली बार मैदान पर दिखेगी। हो सकता है Sreesanth को वह अपनी टीम में शामिल कर ले। हो सकता है यह नई फ्रेंचाइजी अपनी शुरुआत कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के साथ करना चाहे जो उन्हे काम आ सकता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगी कि लखनऊ सुपरजायंट्स S Sreesanth पर दांव लगाएगी या नहीं।

ALSO READ:IPL 2022: ग्लेन मैक्सवेल नहीं ये खिलाड़ी होगा RCB का नया कप्तान, आकाश चोपड़ा ने बताया नाम