ROHIT SHARMA SLOW OVER RATE BAN

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) 2022 की सांसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) का आईपीएल 15वां संस्करण शुरुआत से कुछ तरह से बीता है। जिसे टीम बिलकुल भी अपने सुनहरे रिकॉर्ड के साथ मिलाकर नहीं देखना चाहेगा। मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) की टीम ने इस साले एक भी मैच नहीं जीता है। आईपीएल 2022 प्वाइंट टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम बिलकुल नीचे चल रही है। जिसके बाद अब आईपीएल में अब मुंबई इंडियंस पर बैन तक हो सकती है। मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) एक मैच में बैन होने के बाद एक चूक की दूरी पर है। जानिए क्यों हो सकती है मुंबई इंडियंस बैन…

2 बार हो चुकी है रोहित शर्मा से गलती

ROHIT SHARMA AND MAHELA

मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) टीम पर स्लो ओवर रेट ( Slow Over Rate) के चलते दो बार जुर्माना लग चुका है। आईपीएल के नियम के अनुसार, एक ओवर को करने के लिए कुछ समय सीमा तय होती है। जबकि अगर कोई टीम एक मैच में तय समय से ज्यादा समय लगाता है तब उस टीम के कप्तान पर जुर्माना लगाया जाता है, जिसके बाद अगर दूसरी बार ऐसा होता है तब टीम पर 25 फीसदी मैच फीस और कप्तान पर जुर्माना लगाया जाता है। इसी के साथ अगर कोई टीम तीसरी बार स्लो ओवर रेट के तरह ऐसा करती है। तब उस पर एक मैच में बैन भी लगा दिया जाता है। मुंबई इंडियंस की टीम दो बार स्लो ओवर रेट के तहत जुर्माना लगवा चुकी है। जिसके बाद अब अगर स्लो ओवर होता है। तब उसे एक मैच का बैन झेलना पड़ेगा।

1 बार और हुई गलती तो हिटमैन पर लगेगा बैन

ROHIT SHARMA IPL 2022

मुंबई इंडियंस के साथ पहले स्लो ओवर रेट में रोहित शर्मा पर 2 बार जुर्माना लग चुका है। बुधवार को पंजाब किंग्स के साथ 12 रन से मैच हारने के बाद टीम मुंबई इंडियंस पर 24 लाख का जुर्माना लगा था। इसी के साथ अगर अब ऐसा होता है, तब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 30 लाख का जुर्माना और 1 मैच के लिए बैन लगेगा।

ALSO READ: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, टीम का सबसे धाकड़ खिलाड़ी हुआ चोटिल

मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे

RCB vs MI

आईपीएल 2022 की प्वाइंट टेबल में मुम्बई इंडियन ( Mumbai Indians) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम ने कुल पांच मैच खेले है। लेकिन टीम ने एक भी जीत दर्ज नहीं की है। टीम में कई बड़े बड़े नाम शमिल है। लेकिन टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई है, जिसके बाद प्वाइंट टेबल में शून्य अंक और नकारात्मक रन रेट के साथ सबसे नीचे है।

अगर मुंबई इंडियंस दोबारा ऐसी गलती करती है और रोहित शर्मा पर 1 मैच का बैन लगता है, तो उनकी जगह पोलार्ड को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया जाएगा।

ALSO READ: IPL 2022: गुजरात टाइटंस के साथ भारत के लिए आई बुरी खबर, शानदार फॉर्म में चल रहे हार्दिक पंड्या हुए चोटिल, बताया कब तक रहेंगे मैदान से बाहर

Published on April 15, 2022 12:23 pm