IPL 2022
IPL 2022: 'वो कैप्टन है ही नहीं जिसकी कीमत चेन्नई को मैच हारकर चुकानी पड़ी' रविन्द्र जडेजा की कैप्टेंसी पर रवि शास्त्री ने दिया बयान

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) की फ्रेंचाइजी इस साल कई कारणों से चर्चा में रही है। आईपीएल के पहले चरण की शुरुआत यानी मेगा ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर रविंद्र जडेजा पर सबसे बड़ी रकम खर्च करना, जिससे क्रिकेट दिग्गजों को रविंद्र जडेजा के बड़े रोल का अंदेशा हो गया था।

IPL 2022: रविंद्र जडेजा की कप्तानी मिली हार के बाद अब धोनी देंगे गुरु मन्त्र, CSK में होगा ये 2 बड़ा बदलाव

फिर IPL के शुरू होने से मात्र दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी का कप्तानी से इस्तीफा देना और रविंद्र जडेजा को कैप्टन बनाना, जोकि बयान के मुताबिक पिछले सीजन से ही तय था। फिर चेन्नई का खराब प्रदर्शन और रविंद्र जडेजा से कप्तानी धोनी के पास जाना, चेन्नई की टीम ने इस सीजन के खतम होने के बीच काफी कुछ नया किया। जिसके बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ( Ravi Shastri) ने रविंद्र जडेजा की कप्तानी पर टिप्पणी कर दी है। जानिए क्या कहा रवि शास्त्री ने…

जडेजा जल बिन मछली की तरह नजर आ रहे थे : रवि शास्त्री

IPL

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत करते हुए रविंद्र जडेजा की कप्तानी को लेकर अपने विचार सामने रखे हैं। जिसमें उन्होंने कप्तानी के लिए रविंद्र जडेजा  में कप्तानी  को लेकर  बाते कहीं है। साथ ही खिलाड़ी के पक्ष में भी बात की है। रवि शास्त्री ने कहा कि,

” वो ( रविंद्र जडेजा) एक स्वाभाविक कैप्टन नहीं हैं, उन्होंने कभी भी कप्तानी नहीं की हैं। किसी भी स्तर पर कप्तानी नहीं की है, मुझे ऐसा लगता है कि रविंद्र जडेजा के लिए कप्तानी देना थोड़ा मुश्किल होगा। लोग रविंद्र जडेजा भी जज कर सकते हैं। इसमें उनकी कोई गलती नहीं हैं, उन्होंने कभी कप्तानी नहीं की हैं। वो जल बिन मछली की तरह नजर आ रहे थे। वो एक ऑल राउंडर खिलाड़ी की तरह खेलते रहें ये ही सबसे बेहतर है। जब ऑल राउंडर खिलाड़ियों की बात आती है तब वो बेस्ट ऑल राउंडर खिलाड़ियों में से एक हैं”।

ALSO READ:MI vs KKR: इस खिलाड़ी को रिटेन कर पछता रही मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा आज करेंगे प्लेइंग XI से बाहर, ऐसी होगी संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई को IPL में हार के साथ चुकानी पड़ी इस फैसले की कीमत

रवि शास्त्री

रवि शास्त्री हमेशा से अपने बेबाक अंदाज के लिए जानें जाते है। रविंद्र जडेजा के इस तरह कप्तानी के प्रदर्शन के बाद टीम की हार के बाद कप्तानी वापसी के लिए रवि शास्त्री ने चेन्नई को इस फैसले की कीमत को लेकर बात कही है। उन्होंने कहा है कि, ” ऑल राउंडर की गिनती में रविंद्र जडेजा बेस्ट में से एक हैं। इसलिए उन्हें सिर्फ अपने क्रिकेट पर ध्यान देने की जरूरत है। चेन्नई को अपने मैच हारकर (कप्तानी के फैसले की कीमत) चुकानी पड़ी है।

रविंद्र जडेजा

बता दें, IPL 2022 में रविंद्र जडेजा ने कुल 8 मैच में कप्तानी की। जिसमें उन्होंने जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की। लेकिन इन आठ मैच में वो सिर्फ दो में ही जीत दिला सके। बाकी 6 में हार मिली। जिसके बाद कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी को वापस कर दी। ताकि वो अपने प्रदर्शन पर भी ध्यान दे सकें।

ALSO READ:MI vs KKR: रोहित शर्मा के साथ हुई बेईमानी, अब थर्ड अंपायर ने भी की बड़ी गलती, हिला गया मुंबई इंडियंस की दुनिया, देखें वीडियो

Published on May 11, 2022 8:22 am