IPL 2022 का 16वाँ मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार, 8 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से खेला गया. इस मैच में गुजरात ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. इसके बाद पहली पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी पंजाब की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए.
इसके बाद दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने इस लक्ष्य को मैच की आखिरी गेंद पर छक्के के साथ बेहद रोमांचक तरीके से हासिल किया. इस मैच के दौरान दोनों टीमों की तरफ़ से हुई गेंदबाज़ी के बारे में बात करें तो गुजरात के गेंदबाज़ों ने पंजाब के गेंदबाज़ों की तुलना में काफ़ी बेहतर गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम बात करेंगे इस मैच के बाद पर्पल कैप के बदले हुए समीकरण के बारे में.
पर्पल कैप की रेस में आया बेहद मामूली बदलाव
इस मैच के बाद पर्पल कैप की रेस को लेकर बात करें तो कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. 1-1 विकेट लेने वाले राहुल चाहर और आवेश खान, तीसरे और चौथे नंबर पर बने हुए हैं. दोनों ही गेंदबाज़ों के नाम टूर्नामेंट में कुल 7-7 विकेट हैं.
इन दोनों गेंदबाज़ों के अलावा 7 विकेट का ही आँकड़ा छूने वाले युज़वेंद्र चहल इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव जिनके नाम कुल 6 विकेट हैं वो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं.
औसत अच्छा होने के चलते राहुल चाहर ने आवेश खान को छोड़ा पीछे
इस लिस्ट में शीर्ष स्थान की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स के सीनियर तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव कुल 9 विकेट्स के आँकड़े के साथ टॉप पर बने हुए हैं. इस लिस्ट में अगर कुछ बदलाव आया है तो वो ये कि 1 विकेट लेने वाले राहुल चाहर गेंदबाज़ी औसत अच्छा होने के चलते आवेश खान को पीछे छोड़ तीसरे नंबर पर पहुंचे हैं.
वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद युजवेंद्र चहल के नाम भी 7 विकेट हैं लेकिन उनका गेंदबाज़ी औसत आवेश खान और राहुल चाहर, दोनों से बेहतर है. गौरतलब है कि इस मैच के बाद न केवल ऑरेंज कैप बल्कि गेंदबाज़ों के बीच पर्पल कैप की रेस में टूर्नामेंट में आगे काफ़ी रोमांचक होने वाली है.
पर्पल कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | BBI | Ave | Econ | SR | 4 | 5 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
उमेश यादल | 4 | 4 | 16.0 | 1 | 84 | 9 | 4/23 | 9.33 | 5.25 | 10.6 | 1 | 0 |
(केकेआर) | ||||||||||||
युजवेंद्र चहल | 3 | 3 | 12.0 | 0 | 63 | 7 | 3/22 | 9.00 | 5.25 | 10.2 | 0 | 0 |
(राजस्थान रॉयल्स) | ||||||||||||
राहुल चाहर | 4 | 4 | 16.0 | 1 | 101 | 7 | 3/25 | 14.42 | 6.31 | 13.7 | 0 | 0 |
(पंजाब किंग्स) | ||||||||||||
आवेश खान | 4 | 4 | 14.4 | 0 | 127 | 7 | 4/24 | 18.14 | 8.65 | 12.5 | 1 | 0 |
(लखनऊ सुपर जायंट्स) | ||||||||||||
कुलदीप यादव | 3 | 3 | 11.4 | 0 | 81 | 6 | 3/18 | 13.50 | 6.94 | 11.6 | 0 | 0 |
(दिल्ली कैपिटल्स) |
Published on April 9, 2022 11:06 am