आईपीएल 2022 का 50वाँ मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करनी उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुक़सान पर 207 रनों का स्कोर बनाये.
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवर खेल कर 8 विकेट खो कर मात्र 186 रन ही बना सकी और 21 रन से मैच हार गई. इस मैच में गेंदबाज़ों के प्रदर्शन के बाद टूर्नामेंट में पर्पल कैप की रेस के समीकरण बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम बात करेंगे पर्पल कैप की रेस की रेस में शामिल टॉप 5 गेंदबाज़ों के बारे में.
कुछ इस तरह है पर्पल कैप की रेस के समीकरण
पर्पल कैप की रेस में बैंगलोर के लिए खेलने वाले युवा श्रीलंकाई गेंदबाज़ वनिंदु हसारांगा 16 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए हैं. इस टूर्नामेंट में वो अभी तक 1 बार पारी में 4 विकेट भी ले चुके हैं.
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के 30 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन 9 मैचों में 17 विकेट के साथ चौथे नंबर पर बने हुए हैं. नटराजन ने अभी तक टूर्नामेंट के कुछ मैचों में काफ़ी शानदार गेंदबाज़ी की है. उन्होंने इस सीज़न में 35 ओवर गेंदबाज़ी करते हुए कुल 303 रन दिए हैं.
युज़वेंद्र चहल शीर्ष पर बरकरार
दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा के नाम भी 17 विकेट हैं लेकिन उनका औसत टी नटराजन से बेहतर है इसलिए वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. नटराजन अभी तक इस सीज़न में दो बार पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं.
राजस्थान रॉयल्स के सीनियर लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल सबसे ज़्यादा 19 विकेट्स के साथ पर्पल कैप की रेस में शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं. वो टूर्नामें एक बार पारी में 5 विकेट तो वहीं 1 बार पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. वहीं, कुलदीप यादव इस लिस्ट में 18 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं.
ALSO READ:IPL 2022 : महेला जयवर्धने ने किया अपने ड्रीम टी20 टीम का ऐलान, लिस्ट में मात्र एक भारतीय को दी जगह
पर्पल कैप प्वॉइंट्स टेबल
POS | PLAYER | MATCHES | OVERS | BALLS | WKTS | AVG | RUNS | 4-FERS | 5-FERS |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | युज़वेंद्र चहल | 10 | 40.0 | 240 | 19 | 15.32 | 291 | 1 | 1 |
2 | कुलदीप यादव | 10 | 36.4 | 220 | 18 | 17.17 | 309 | 2 | – |
3 | कगिसो रबाडा | 9 | 33.0 | 198 | 17 | 16.06 | 273 | 2 | – |
4 | टी नटराजन | 9 | 35.0 | 210 | 17 | 17.82 | 303 | – | – |
5 | वनिंदु हसारांगा | 11 | 37.0 | 222 | 16 | 19.00 | 304 | 1 | – |
Published on May 6, 2022 9:54 am