आईपीएल 2022 का 41वाँ मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शाम 7.30 बजे से गुरुवार, 28 अप्रैल को खेला गया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुक़सान पर 146 रन बनाए.
इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस लक्ष्य को 19 ओवर में ही 6 विकेट के नुक़सान पर 150 रन बना कर हासिल कर लिया. इस मैच में गेंदबाज़ों के प्रदर्शन के बाद पर्पल कैप की रेस के समीकरण भी बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम नज़र डालेंगे पर्पल कैप रेस के बदले हुए समीकरणों पर.
कुलदीप यादव ने पर्पल कैप की रेस में लगाई लंबी छल्लांग
कोलकाता के ख़िलाफ़ मैच में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट चटकाने वाले कुलदीप यादव कुल 17 विकेट के आँकड़े के साथ पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. अभी तक कुलदीप यादव ने टूर्नामेंट में 8.08 के इकॉनोमी रेट से 29.4 की गेंदबाज़ी करते हुए 240 रन दिए हैं.
इसके अलावा कश्मीर से तअल्लुक़ रखने वाले नौजवान भारतीय तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक 15 विकेट के आँकड़े के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनकी ही टीम के दूसरे साथ और 30 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन भी 15 विकेट के साथ चौथे नंबर मौजूद हैं.
युज़वेंद्र चहल शीर्ष पर बरकरार
वहीं इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर चेन्नई के लिए खेलने वाले सीनियर कैरिबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्राव ो 14 विकेट के साथ बने हुए हैं.
इसके अलावा राजस्थान के लिए खेलने वाले सीनियर लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. चहल के नाम इस टूर्नामेंट में 8 मैच खेलने के बाद 12.61 के गेंदबाज़ी औसत के साथ 18 विकेट चटकाए हैं.
ALSO READ:IPL 2022 के बाद भारतीय टीम में सीधे इन 2 खिलाड़ियों की होगी एंट्री, रवि शास्त्री ने बताया नाम
पर्पल कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | BBI | Ave | Econ | SR | 4 | 5 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
युज़वेंद्र चहल | 8 | 8 | 32.0 | 0 | 227 | 18 | 5/40 | 12.61 | 7.09 | 10.6 | 1 | 1 |
(राजस्थान रॉयल्स) | ||||||||||||
कुलदीप यादव | 8 | 8 | 29.4 | 0 | 240 | 17 | 4/14 | 14.11 | 8.08 | 10.4 | 2 | 0 |
(दिल्ली कैपिटल्स) | ||||||||||||
उमरान मलिक | 8 | 8 | 30.0 | 1 | 239 | 15 | 5/25 | 15.93 | 7.96 | 12.0 | 1 | 1 |
(सनराइजर्स हैदराबाद) | ||||||||||||
टी नटराजन | 8 | 8 | 31.0 | 0 | 261 | 15 | 3/10 | 17.40 | 8.41 | 12.4 | 0 | 0 |
(सनराइजर्स हैदराबाद) | ||||||||||||
ड्वेन ब्रावो | 8 | 8 | 29.4 | 1 | 259 | 14 | 3/20 | 18.50 | 8.73 | 12.7 | 0 | 0 |
(चेन्नई सुपर किंग्स) |
Published on April 29, 2022 2:29 pm