आईपीएल 2022 का 37वाँ मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार, 24 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मैच में मुंबई ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए.
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम पूरे 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ़ 132 रन ही बना सकी और 36 रनों से मैच हार गई. इस में गेंदबाज़ों के प्रदर्शन के बाद पर्पल कैप की रेस के समीकरण भी बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम नज़र डालेंगे आईपीएल 2022 में पर्पल कैप के बदले हुए समीकरण पर.
चौथे नंबर पर पहुंचे चेन्नई के ड्वेन ब्रावो
चेन्नई सुपर किंग्स के सीनियर ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो इस लिस्ट में 12 विकेट के साथ चौथे नंबर पर बने हुए हैं. वहीं उनके बाद इस लिस्ट में पांचवें और आखिरी नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के युवा तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद 11 विकेट्स के साथ मौजूद हैं.
इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के ही स्पिनर कुलदीप यादव कुल 13 विकेट के आँकड़े के साथ पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं. इस टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने कई मैचों में काफ़ी शानदार गेंदबाज़ी की है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पारी में 35 रन देकर 4 विकेट रहा है.
युज़वेंद्र चहल सबसे ज़्यादा विकेट्स के साथ टॉप पर बरकरार
बैंगलोर के खिलाफ़ मैच में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट चटकाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के 30 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन लिस्ट में दूसरे नंबर पर बरकरार हैं. वो अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल 15 विकेट चटका चुके हैं.
वहीं पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 की लिस्ट में राजस्थान के सीनियर लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं. उनके नाम इस टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट हैं. इस टूर्नामेंट की इकलौती हैट्रिक और इकलौता 5-विकेट हॉल भी चहल के ही नाम है.
पर्पल कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | BBI | Ave | Econ | SR | 4 | 5 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
युज़वेंद्र चहल | 7 | 7 | 28.0 | 0 | 204 | 18 | 5/40 | 11.33 | 7.28 | 9.3 | 1 | 1 |
(राजस्थान रॉयल्स) | ||||||||||||
टी नटराजन | 7 | 7 | 27.0 | 0 | 218 | 15 | 3/10 | 14.53 | 8.07 | 10.8 | 0 | 0 |
(सनराइजर्स हैदराबाद) | ||||||||||||
कुलदीप यादव | 7 | 7 | 26.4 | 0 | 226 | 13 | 4/35 | 17.38 | 8.47 | 12.3 | 1 | 0 |
(दिल्ली कैपिटल्स) | ||||||||||||
ड्वेन ब्रावो | 7 | 7 | 25.4 | 1 | 217 | 12 | 3/20 | 18.08 | 8.45 | 12.8 | 0 | 0 |
(चेन्नई सुपर किंग्स) | ||||||||||||
खलील अहमद | 6 | 6 | 24.0 | 0 | 190 | 11 | 3/25 | 17.27 | 7.91 | 13.0 | 0 | 0 |
(दिल्ली कैपिटल्स) |
Published on April 25, 2022 1:43 pm