IPL 2022 का 20वाँ मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच लखनऊ की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था. जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए.
इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी लखनऊ की टीम पूरे 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी. इस मैच में दोनों टीमों के गेंदबाज़ों की ओर से बेहतर प्रदर्शन और युज़वेंद्र चहल के चलते ऑरेंज कैप की रेस के समीकरणों में बदलाव आया. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम नज़र डालेंगे पर्पल कैप के इसी बदले समीकरण के बारे में.
शानदार प्रदर्शन के साथ शीर्ष पर पहुंचे युज़वेंद्र चहल, दूसरे नंबर पर कुलदीप यादव
लखनऊ के खिलाफ़ शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट चटकाने वाले सीनियर भारती स्पिनर युज़वेंद्र चहल कुल 11 विकेट्स के साथ पर्पल कैप की रेस में शीर्ष पर पहुंच गए हैं. बीते मैच में उनकी शानदार गेंदबाज़ी के दम पर राजस्थान की टीम ने लखनऊ को 3 रन से हरा कर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की.
इसके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव पहुंच चुके हैं. कुलदीप के नाम अब कुल 10 विकेट हो चुके हैं. पिछले मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 35 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. उनकी इसी गेंदबाज़ी के दम पर दिल्ली की टीम ने कोलकाता को हराया था.
तीसरे नंबर पर पहुंचे उमेश यादव
बीते कई दिनों तक इस लिस्ट में टॉप 5 में शीर्ष पर रहने वाले कोलकाता के सीनियर तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव अब कुल 10 विकेट्स के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके बाद इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरे के स्पिनर वनिंदु हसारांगा का नाम है. वो कुल 8 विकेट चटका चुके हैं.
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर लखनऊ के लिए खेलने वाले इंदौर के युवा भारतीय तेज़ गेंदबाज़ आवेश खान मौजूद हैं. उनके नाम कुल 8 विकेट हैं. गौरतलब है कि टूर्नामेंट में अब गेंदबाज़ों के बीच पर्पल कैप की रेस रोमांचक स्थिति में पहुंचने वाली है.
पर्पल कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | BBI | Ave | Econ | SR | 4 | 5 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
युज़वेंद्र चहल | 4 | 4 | 16.0 | 0 | 104 | 11 | 4/41 | 9.45 | 6.50 | 8.7 | 1 | 0 |
(राजस्थान रॉयल्स) | ||||||||||||
कुलदीप यादल | 4 | 4 | 15.4 | 0 | 116 | 10 | 4/35 | 11.60 | 7.40 | 9.4 | 1 | 0 |
(दिल्ली कैपिटल्स) | ||||||||||||
उमेश यादव | 5 | 5 | 20.0 | 1 | 132 | 10 | 4/23 | 13.20 | 6.60 | 12.0 | 1 | 0 |
(केकेआर) | ||||||||||||
वनिंदु हसारांगा | 4 | 4 | 16.0 | 0 | 120 | 8 | 4/20 | 15.00 | 7.50 | 12.0 | 1 | 0 |
(आरसीबी) | ||||||||||||
आवेश खान | 5 | 5 | 18.4 | 0 | 158 | 8 | 4/24 | 19.75 | 8.46 | 14.0 | 1 | 0 |
(लखनऊ) |
ALSO READ:IPL 2022: इस सीजन मुंबई इंडियंस क्यों नहीं जीत पा रही एक भी मैच, जहीर खान ने बताया वजह
Published on April 11, 2022 11:17 am