आईपीएल 2022 का 46वाँ मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार, 1 मई को शाम 7.30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाज़ी उतरी चेन्नई ने 20 ओवरों में केवल 2 विकेट के नुक़सान पर 202 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवरों में 6 विकेट के नुक़सान पर 189 रन ही बना सकी और 13 रन से मैच हार गई. इस मैच में गेंदबाज़ों के प्रदर्शन के बाद पर्पल कैप की रेस के समीकरण भी बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम नज़र डालेंगे पर्पल कैप के बदले हुए समीकरण पर.
टी नटराजन ने की कुलदीप यादव की बराबरी
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले 30 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन ने पर्पल कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव की बराबरी कर ली है. फ़िलहाल टूर्नामेंट में दोनों गेंदबाज़ों के नाम 17-17 विकेट्स हो चुके हैं.
लेकिन गेंदबाज़ी औसत बेहतर होने के चलते कुलदीप यादव टी नटराजन से एक पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं बैंगलोर के लिए खेलने वाले श्रीलंकाई स्पिनर वनिंदु हसारांगा एक स्थान के फ़ायदे के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.
टॉप 5 में आखिरी स्थान पर खिसके उमरान मलिक, चहल शीर्ष पर बरकरार
इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के ही युवा तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक लिस्ट में पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं. उनके नाम फ़िलहाल टूर्नामेंट में 15 विकेट हैं. चेन्नई के ख़िलाफ़ खेले गए मैच में उमरान एक भी विकेट हासिल करने में नाक़ाम रहे थे.
वहीं, राजस्थान रॉयल्स के सीनियर लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल सबसे ज़्यादा 19 विकेट के साथ शीर्ष पर बने हुए चहल ने टूर्नामेंट में अभी तक 13.68 के औसत के साथ गेंदबाज़ी की है. इस दौरान उन्होंने एक हैट्रिक भी अपने नाम की है.
पर्पल कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | BBI | Ave | Econ | SR | 4 | 5 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
युज़वेंद्र चहल | 9 | 9 | 36.0 | 0 | 260 | 19 | 5/40 | 13.68 | 7.22 | 11.3 | 1 | 1 |
(राजस्थान रॉयल्स) | ||||||||||||
कुलदीप यादव | 9 | 9 | 32.4 | 0 | 269 | 17 | 4/14 | 15.82 | 8.23 | 11.5 | 2 | 0 |
(दिल्ली कैपिटल्स) | ||||||||||||
टी नटराजन | 9 | 9 | 35.0 | 0 | 303 | 17 | 3/10 | 17.82 | 8.65 | 12.3 | 0 | 0 |
(सनराइजर्स हैदराबाद) | ||||||||||||
वनिंदु हसारांगा | 10 | 10 | 34.0 | 0 | 273 | 15 | 4/20 | 18.20 | 8.02 | 13.6 | 1 | 0 |
(बैंगलोर) | ||||||||||||
उमरान मलिक | 9 | 9 | 34.0 | 1 | 287 | 15 | 5/25 | 19.13 | 8.44 | 13.6 | 1 | 1 |
(सनराइजर्स हैदराबाद) |
ALSO READ: IPL 2022: चेन्नई से मिली हार के बाद बोले कप्तान केन विलियमसन, वाशिंगटन सुंदर की वजह से मिली हार
Published on May 2, 2022 10:09 am