IPL 2022 POINT TABLES
IPL 2022 POINT TABLES

Delhi Capitals VS Mumbai Indians ( Match 69: Point Table Update 2022) : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में 69वां लीग मैच वानखेडे स्टेडियम में खेला गया। मैच मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स ( DC) को 5 गेंद शेष रहते ही 5 विकेट से हरा दिया। मैच के मुंबई की जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Banglore) ने प्ले ऑफ में जगह बना ली। जानिए आईपीएल 2022 के 69वें लीग मैच के बाद क्या है आईपीएल प्वाइंट टेबल की अपडेट…

ये चार टीम बाकियों को छोड़ पहुंची प्ले ऑफ में

IPL 2022 PLAYOFF
IPL 2022 PLAYOFF

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के संस्करण में 69वें मैच के संपन्न होने के बाद टॉप चार टीम जोकि प्ले ऑफ में जायेगी, मिल गई है। 14 मैच में से 10 में जीत करके 20 अंक के साथ गुजरात टाइटंस ( Gujrat Titans) प्वाइंट टेबल की टॉपर बन कर प्ले ऑफ में पहुंची है। वहीं 14 मैच में 9 जीत के 18 अंक के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals) दूसरे पर है।

वहीं आईपीएल 2022 की गुजरात टाइटंस के अलावा नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) 14 मैच में से 9 जीत 18 अंक के साथ तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Banglore) 14 मैच में से 8 जीत के 16 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

ALSO READ: DC vs MI: जसप्रीत बुमराह ने बताया आईपीएल के शुरुआती 8 मैचों में क्यों नहीं निकल रहा था उनसे विकेट और अंतिम 8 मैचों में कैसे वापस मिली फॉर्म

ये सभी टीम प्ले ऑफ से बाहर, अभी एक लीग मैच बाकी

IPL 2022 POINT TABLE
IPL 2022 POINT TABLE

मुंबई इंडियंस ( MI) और दिल्ली कैपिटल्स ( DC) के मुंबई की जीत के बाद दिल्ली प्ले ऑफ में नहीं पहुंच सकी है। इस मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) 14 मैच में से 7 मैच में जीत के साथ 14 अंक के साथ पांचवे स्थान पर है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders) 14 मैच में से 6 जीत के 12 अंक के साथ 6वें स्थान पर है। पंजाब किंग्स ( Punjab Kings) 13 मैच में 6 जीत के 12 अंक के साथ सातवे स्थान पर हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ( SunRisers Hyderabad) 13 मैच में 6 मैच में जीत के 12 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) 14 मैच में 4 जीत के 8 अंक के साथ 9वें स्थान पर हैं। वहीं मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) 14 मैच में 4 जीत के 8 अंक के साथ 10वे और अंतिम स्थान पर है।

आईपीएल की दो सबसे सफल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस सबसे नीचे प्वाइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। इस साल लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस दोनों नई टीम आईपीएल में आई हैं, दोनों ही टीम ने अपने अच्छे प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है।

ALSO READ: DC vs MI: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को प्लेऑफ का टिकट दिलाने के बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के बारे में बोल दी ये बड़ी बात

Published on May 22, 2022 10:05 am