आईपीएल 2022 का 20वाँ मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच लखनऊ की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था. जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए.
इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी लखनऊ की टीम पूरे 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी. इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाज़ों की ओर से बेहतर प्रदर्शन के चलते ऑरेंज कैप की रेस के समीकरणों में बदलाव आया. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम नज़र डालेंगे ऑरेंज कैप के इसी बदले समीकरण के बारे में.
लिस्ट में बटलर शीर्ष पर बरकरार, दूसरे नंबर पर पहुंचे क्विंटन डी कॉक
इस मैच के बाद भी ऑरेंज कैप रेस में नंबर वन पर राजस्थान रॉयल्स के सीनियर सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर कुल 218 रनों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं. बटलर ने इस टूर्नामेंट में 72.66 के शानदार बल्लेबाज़ी औसत से रन बनाए हैं.
उनके अलावा दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के सीनियर सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक 188 रनों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं. अभी तक मुंबई के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद डी कॉक ने अपनी जगह ऑरेंज कैप की लिस्ट में बरकरार रखी है.
शिमरन हेटमेयर ने भी की इस रेस में एट्री
इसके बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले फ़ाज़िल्का के युवा भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल 180 रनों के साथ बने हुए हैं. गिल ने भी इस टूर्नामेंट में 60 के बेहतरीन बल्लेबाज़ी औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर एक पारी में 96 रन रहा है जो उन्होंने पिछले मैच में बनाया था.
ईशान किशन 175 रनों के साथ चौथे नंबर पर बने हुए हैं, मुंबई के युवा बल्लेबाज़ ने 58.33 के औसत से रन बनाए हैं. इस लिस्ट में कैरिबियाई बल्लेबाज़ शिमरन हेटमेयर 168 रनों और 84 रन के शानदार औसत के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए हैं.
ऑरेंज कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | BF | SR | 100 | 50 | 0 | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जोस बटलर | 4 | 4 | 1 | 218 | 100 | 72.66 | 154 | 141.55 | 1 | 1 | 0 | 15 | 15 |
(राजस्थान रॉयल्स) | |||||||||||||
क्विंटन डी कॉक | 5 | 5 | 0 | 188 | 80 | 37.60 | 142 | 132.39 | 0 | 2 | 0 | 21 | 3 |
(लखनऊ) | |||||||||||||
शुभमन गिल | 3 | 3 | 0 | 180 | 96 | 60.00 | 108 | 166.66 | 0 | 2 | 1 | 17 | 5 |
(गुजरात टाइटंस) | |||||||||||||
ईशान किशन | 4 | 4 | 1 | 175 | 81* | 58.33 | 140 | 125.00 | 0 | 2 | 0 | 20 | 3 |
(मुंबई इंडियंस) | |||||||||||||
शिमरन हेटमेयर | 4 | 4 | 2 | 168 | 59* | 84.00 | 94 | 178.72 | 0 | 1 | 0 | 10 | 14 |
(राजस्थान रॉयल्स) |