आईपीएल 2022 का 37वाँ मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार, 24 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मैच में मुंबई ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए.
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम पूरे 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ़ 132 रन ही बना सकी और 36 रनों से मैच हार गई. इस में बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन के बाद ऑरेंज कैप की रेस के समीकरण भी बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम नज़र डालेंगे आईपीएल 2022 में ऑरेंज कैप के बदले हुए समीकरण पर.
केएल राहुल को इतने स्थान का फ़ायदा, तिलक वर्मा ने मारी शानदार एंट्री
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान सीनियर बल्लेबाज़ केएल राहुल शानदार बल्लेबाज़ करते हुए मुंबई के खिलाफ़ आईपीएल 2022 में अपना दूसरा शतक लगाया. 103 रनों की इसी शानदार पारी के दम पर अब वो ऑरेंज कैप की रेस में जोस बटलर के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं.
इसके अलावा अब हार्दिक पांड्या 295 रनों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. वहीं मुंबई के युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने भी ऑरेंज कैप की रेस में जोरदार एंट्री मारी है. फ़िलहाल 272 रनों के आँकड़े के साथ वो लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.
टॉप पर बरकरार हैं जोस बटलर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान और सीनियर दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज़ फ़ाफ़ डु प्लेसिस 255 रनों के साथ लिस्ट में आखिरी और पांचवें नंबर पर मौजूद हैं. डु प्लेसिस ने अभी तक आईपीएल 2022 में 2 अर्धशतकों के साथ 31.87 के बल्लेबाज़ी औसत से रन बनाए हैं.
इसके अलावा लिस्ट पहले नंबर पर अभी भी राजस्थान के सीनियर सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर एक बड़े अंतर के साथ बने हुए हैं. बटलर ने आईपीएल 2022 में 3 शानदार शतकों के साथ 813.83 के बेहतरीन बल्लेबाज़ से 7 मैचों में कुल 491 रन बनाए हैं.
ALSO READ:विराट कोहली के बीच मैदान पर निकले आंसू, बोले भगवान हर बार मेरे साथ ही इतना गलत क्यों होता है
ऑरेंज कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | BF | SR | 100 | 50 | 0 | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जोस बटलर | 7 | 7 | 1 | 491 | 116 | 81.83 | 304 | 161.51 | 3 | 2 | 0 | 41 | 32 |
(राजस्थान रॉयल्स) | |||||||||||||
केएल राहुल | 8 | 8 | 2 | 368 | 103* | 61.33 | 249 | 147.79 | 2 | 1 | 2 | 33 | 15 |
(लखनऊ सुपर जायंट्स) | |||||||||||||
हार्दिक पांड्या | 6 | 6 | 2 | 295 | 87* | 73.75 | 216 | 136.57 | 0 | 3 | 0 | 30 | 8 |
(गुजरात टाइटंस) | |||||||||||||
तिलक वर्मा | 8 | 8 | 2 | 272 | 61 | 45.33 | 194 | 140.20 | 0 | 2 | 1 | 19 | 13 |
(मुंबई इंडियंस) | |||||||||||||
फ़ाफ़ डु प्लेसिस | 8 | 8 | 0 | 255 | 96 | 31.87 | 196 | 130.10 | 0 | 2 | 0 | 24 | 9 |
(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) |
Published on April 25, 2022 1:30 pm