आईपीएल 2022 का 32वाँ मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में बुधवार, 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स केे बीच शाम 7.30 बजे से खेला गया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में 115 रनों पर ऑलआउट हो गई.
इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली की टीम ने महज़ 10.3 ओवरों में इस लक्ष्य को 1 विकेट के नुक़सान पर हासिल कर लिया और 9 विकेट की रिकॉर्ड जीत दर्ज की. इस मैच में बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन के बाद टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप की रेस के समीकरण भी बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम नज़र डालेंगे आईपीएल 2022 में ऑरेंज कैप के बदले हुए समीकरणों के बारे में.
जोस बटलर शीर्ष पर बरकरार, केएल राहुल दूसरे नंबर पर मौजूद
दिल्ली-पंजाब मैच के बाद ऑरेंज कैप रेस की बात करें तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभी भी राजस्थान के सीनियर सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर मौजूद हैं. बटलर अभी तक इस टूर्नामेंट 2 शानदार शतकीय पारियों के साथ कुल 375 रन बना चुके हैं.
इसके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल मौजूद हैं. केएल राहुल ने आईपीएल 2022 में 7 मैच खेलने के बाद 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ कुल 265 रन बनाए हैं. जिसके बाद अगले मैच में उनकी निगाह एक बड़ी पारी खेल कर अपनी पोज़ीशन सुधारने पर होगी.
आखिरी नंबर पर बने हुए हैं गुजरात के हार्दिक पांड्या
ऑरेंज कैप के टॉप 5 बल्लेबाज़ों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फ़ाफ़ डु प्लेसिस बने हुए हैं. 2 अर्धशतकों के साथ डु प्लेसिस कुल 250 रन बना चुके हैं. इसके अलावा छक्के मारने के मामले में भी वो बटलर और केएल राहुल के बाद तीसरे नंबर पर हैं.
ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर 236 रनों के साथ बने हुए हैं. अय्यर के नाम भी इस टूर्नामेंट में कुल 2 अर्धशतक हैं. इसके अलावा पांचवें और आखिरी नंबर पर गुजरात के कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 228 रनों के साथ मौजूद हैं.
ऑरेंज कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | BF | SR | 100 | 50 | 0 | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जोस बटलर | 6 | 6 | 1 | 375 | 103 | 75.00 | 239 | 156.90 | 2 | 2 | 0 | 32 | 23 |
(राजस्थान रॉयल्स) | |||||||||||||
केएल राहुल | 7 | 7 | 1 | 265 | 103* | 44.16 | 187 | 141.71 | 1 | 1 | 2 | 21 | 11 |
(लखनऊ सुपर जायंट्स) | |||||||||||||
फ़ाफ़ डु प्लेसिस | 7 | 7 | 0 | 250 | 96 | 35.71 | 189 | 132.27 | 0 | 2 | 0 | 23 | 9 |
(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) | |||||||||||||
श्रेयस अय्यर | 7 | 7 | 1 | 236 | 85 | 39.33 | 159 | 148.42 | 0 | 2 | 0 | 25 | 6 |
(कोलकाता नाइट राइडर्स) | |||||||||||||
हार्दिक पांड्या | 5 | 5 | 2 | 228 | 87* | 76.00 | 167 | 136.52 | 0 | 2 | 0 | 26 | 6 |
(गुजरात टाइटंस) |