आईपीएल 2022 का 42वाँ मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुक्रवार, 29 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुक़सान पर 153 रन बनाए.
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम पूरे 20 ओवर में 8 विकेट के नुक़सान पर 133 रन ही बना सकी और 20 रन से मैच हार गई. इस मैच में बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन के बाद ऑरेंज कैप की रेस के समीकरण बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम बात करेंगे ऑरेंज कैप के बदले हुए समीकरणों के बारे में.
तीसरे नंबर पर पहुंचे धवन, लिस्ट से बाहर हुआ ये भारतीय बल्लेबाज़
पंजाब के सीनियर सलामी् बल्लेबाज़ शिखर धवन इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. फ़िलहाल टूर्नामेंट में 2 अर्धशतकों के साथ वो कुल 307 रन बना चुके हैं. वहीं धवन के तीसरे नंबर पर आने के बाद गुजरात के कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चौथे नंबर पर खिसक गए हैं.
इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर 290 रनों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. हाल ही में ऑरेंज कैप की रेस में एंट्री मारने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के युवा सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 से बाहर हो गए हैं.
जोस बटलर शीर्ष पर बरकरार
राजस्थान रॉयल्स के सीनियर सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर सबसे ज़्यादा 499 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. अभी तक टूर्नामेंट में बटलर ने 71.28 के शानदार बल्लेबाज़ी औसत से कुल 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.
इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल 374 रनों के कुल स्कोर के साथ टॉप 5 में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. उनके नाम टूर्नामेंट में 2 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं. आईपीएल 2022 में केएल राहुल 53.42 के बेहतरीन बल्लेबाज़ी औसत से रन बनाए हैं.
ऑरेंज कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | BF | SR | 100 | 50 | 0 | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जोस बटलर | 8 | 8 | 1 | 499 | 116 | 71.28 | 313 | 159.42 | 3 | 2 | 0 | 42 | 32 |
(राजस्थान रॉयल्स) | |||||||||||||
केएल राहुल | 9 | 9 | 2 | 374 | 103* | 53.42 | 260 | 143.84 | 2 | 1 | 2 | 34 | 15 |
(लखनऊ सुपर जायंट्स) | |||||||||||||
शिखर धवन | 9 | 9 | 1 | 307 | 88* | 38.37 | 243 | 126.33 | 0 | 2 | 0 | 30 | 8 |
(पंजाब किंग्स) | |||||||||||||
हार्दिक पांड्या | 7 | 7 | 2 | 305 | 87* | 61.00 | 222 | 137.38 | 0 | 3 | 0 | 32 | 8 |
(गुजरात टाइटंस) | |||||||||||||
श्रेयस अय्यर | 9 | 9 | 1 | 290 | 85 | 36.25 | 211 | 137.44 | 0 | 2 | 0 | 30 | 7 |
(कोलकाता नाइट राइडर्स) |
Published on April 30, 2022 11:23 am