IPL 2022 का 29वाँ मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार, 17 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. इस मैच में गुजरात ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया.
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने इस लक्ष्य को 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया और कुल 170 रन बना कर 3 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में दोनों टीमों के कुछ बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन के बाद ऑरेंज कैप की रेस के समीकरण के बारे में हम इस आर्टिकल में ज़िक्र करने वाले हैं.
हार के बावजूद शिवम दुबे को एक स्थान का फ़ायदा
चेन्नई के लिए खेलने वाले युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे ने इस मैच में केवल 19 रनों की ही पारी खेली. लेकिन इसके बावजूद उन्हें ऑरैंज कैप की रेस में फ़ायदा हुआ है और फ़िलहाल चौथे नंबर पर पहुंच चुके हैं. इसके अलावा पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले इंग्लिश बल्लेबाज़ लियाम लिविंगस्टन भी कुल 224 रनों के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच चुके हैं.
इस लिस्ट में शीर्ष पर अभी राजस्थान रॉयल्स के सीनियर सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर बने हुए हैं. वो अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल 272 रन बना चुके हैं. जिसके बाद उनकी निगाहें अब सोमवार को कोलकाता के खिलाफ़ होने वाले मैच पर होंगी जहाँ ज़्यादा से ज़्यादा स्कोर बना कर वो अपनी इस पोज़ीशन को बरकरार रखना चाहेंगे.
जोस बटलर शीर्ष पर बरकरार
इसके अलावा पिछले मैच में लखनऊ के लिए शानदार शतकीय पारी खेलने वाले कप्तान केएल राहुल कुल 235 रनों के साथ ऑरेंज कैप की टॉप 5 लिस्ट में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं. वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कुल 228 रनों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं.
ऑरेंज कैप के सिलसिले में अब सभी की नज़रें सोमवार, शाम को कोलकाता और राजस्थान के बीच होने वाले मैच पर होंगी. जिसके बाद ये देखना अहम होगा कि क्या इस मैच से कुछ और बल्लेबाज़ ऑरेंज कैप की रेस में दावेदारी पेश कर पाते हैं या नहीं.
ऑरेंज कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | BF | SR | 100 | 50 | 0 | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जोस बटलर | 5 | 5 | 1 | 272 | 100 | 68.00 | 178 | 152.80 | 1 | 2 | 0 | 23 | 18 |
(राजस्थान रॉयल्स) | |||||||||||||
केएल राहुल | 6 | 6 | 1 | 235 | 103* | 47.00 | 163 | 144.17 | 1 | 1 | 2 | 18 | 10 |
(लखनऊ) | |||||||||||||
हार्दिक पांड्या | 5 | 5 | 2 | 228 | 87* | 76.00 | 167 | 136.52 | 0 | 2 | 0 | 26 | 6 |
(गुजरात टाइटंस) | |||||||||||||
शिवम दुबे | 6 | 6 | 1 | 226 | 95* | 45.20 | 134 | 168.65 | 0 | 2 | 0 | 18 | 13 |
(सीएसके) | |||||||||||||
लियाम लिविंगस्टन | 6 | 6 | 0 | 224 | 64 | 37.33 | 121 | 185.12 | 0 | 3 | 0 | 18 | 16 |
(पंजाब किंग्स) |
Published on April 18, 2022 3:43 pm