IPL 2022 का 30वाँ मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में टॉस जीत कर कोलकाता की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 217 रनों का स्कोर खड़ा किया.
इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता की टीम 19.4 ओवर में 210 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और उसे 7 रन की हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2022 में ऑरेंज कैप की रेस के समीकरण बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम बात करेंगे टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप की रेस के बदले हुए समीकरणों के बारे में.
जोस बटलर शीर्ष पर बरकरार, अय्यर की पारी के बाद भारतीय बल्लेबाज़ों का दबदबा
राजस्थान रॉयल्स के लिए पहली पारी में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए जोस बटलर ने 61 गेंदों में 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. इसी के साथ अब वो टूर्नामेंट में कुल 375 रन बना चुके हैं. अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते अब वो एक बड़े अंतर के साथ आईपीएल 2022 में ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष पर बने हुए हैं.
इसके अलावा कोलकाता के लिए दूसरी पारी में 85 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर कुल 235 रनों के साथ ऑरेंज कैप की टॉप 5 लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. हालांकि अपनी इस पारी से वो कोलकाता को मैच नहीं जिता सके.
तीसरे नंबर पर पहुंचे केएल राहुल, लिस्ट में कुल 4 भारतीय बल्लेबाज़
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल मौजूद हैं. केएल राहुल अभी तक आईपीएल 2022 में कुल 235 रन बना चुके हैं. वहीं गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या कुल 228 रनों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद हैं.
इस लिस्ट में पांचवें और आखिरी नंबर पर भी युवा भारतीय खिलाड़ी शिवम दुबे मौजूद हैं जिनके नाम इस सीज़न में कुल 226 रन हैं. इस तरह अगर ऑरेंज कैप की लिस्ट पर नज़र डालें तो इसमें कुल 4 भारतीय बल्लेबाज़ हैं जिनमें 3 बल्लेबाज़ अपनी-अपनी टीमों के कप्तान हैं.
ऑरेंज कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | BF | SR | 100 | 50 | 0 | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जोस बटलर | 6 | 6 | 1 | 375 | 103 | 75.00 | 239 | 156.90 | 2 | 2 | 0 | 32 | 23 |
(राजस्थान रॉयल्स) | |||||||||||||
श्रेयस अय्यर | 7 | 7 | 1 | 236 | 85 | 39.33 | 159 | 148.42 | 0 | 2 | 0 | 25 | 6 |
(केकेआर) | |||||||||||||
केएल राहुल | 6 | 6 | 1 | 235 | 103* | 47.00 | 163 | 144.17 | 1 | 1 | 2 | 18 | 10 |
(लखनऊ) | |||||||||||||
हार्दिक पांड्या | 5 | 5 | 2 | 228 | 87* | 76.00 | 167 | 136.52 | 0 | 2 | 0 | 26 | 6 |
(गुजरात टाइटंस) | |||||||||||||
शिवम दुबे | 6 | 6 | 1 | 226 | 95* | 45.20 | 134 | 168.65 | 0 | 2 | 0 | 18 | 13 |
(चेन्नई सुपर किंग्स) |
Published on April 19, 2022 1:57 pm