ORANGE CAP

Delhi Capitals VS Mumbai Indians : Match 69 ( Orange Cap Update) : इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में 69वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ( MI) ने दिल्ली कैपिटल्स ( DC) को पांच विकेट से 5 गेंद शेष रहते हरा दिया। जिसके बाद दिल्ली की टीम आईपीएल प्वाइंट टेबल में पांचवे स्थान पर रही और प्ले ऑफ में नहीं पहुंच सकी है।

इस मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से टिम डेविड और तिलक वर्मा ने रन बनाए। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों की पोजिशन में बदलाव हुआ है। टिम डेविड ने मात्र 11 गेंद पर 309 के स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने पारी में गिरते विकेट के एक छोर को बचाते हुए 21 रन बनाए हैं।

जॉस बटलर के पास है ऑरेंज कैप

जोस बटलर
जोस बटलर

आईपीएल 2022 में तीन शतक लगाने वाले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जॉस बटलर का रुतबा ऑरेंज कैप पर बरकरार है। जॉस बटलर 14 मैच में 48 की औसत के साथ 629 रन बनाकर नंबर एक पर बने हुए हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने इस सीजन दो शतक लगाए हैं। जिसके बाद केएल राहुल दूसरे स्थान पर हैं।

केएल राहुल ने 14 मैच में 48 की औसत से 537 रन बनाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के ही विकेट कीपर खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक ने केकेआर के खिलाफ अपनी 140 रन की नाबाद पारी के बाद तीसरा स्थान अपने नाम कर लिया है।

ALSO READ: IPL 2022, MI vs DC: टिम डेविड का खुलासा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए दिल्ली कैपिटल्स को हराने के लिए सुबह आया था इस शख्स का मैसेज

Orange Cap : ये हैं टॉप 10 खिलाड़ी

IPL 2022 UPDATED ORANGE CAP
IPL 2022 UPDATED ORANGE CAP (साभार: CRICBUZZ)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस 443 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं आईपीएल के शुरुआती दो मैच मिस करने वाले दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वार्नर 432 रन से पांचवे स्थान पर हैं। शिखर धवन ने 421 रन बनाकर 6वें स्थान पर हैं। ईशान किशन 421 रन के साथ सातवें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या 413 रन के साथ आठवें स्थान पर हैं।

दीपक हुड्डा 406 रन के साथ नौवें और शुभमन गिल 403 रन के साथ 10वे स्थान पर हैं। आईपीएल ऑरेंज कैप की रेस में केएल राहुल जॉस बटलर को टक्कर देने की कोशिश करते क्वालीफायर मैच में नजर आएंगे। पिछले कुछ मैच में जॉस बटलर बल्लेबाजी किए बिना जल्दी आउट हो गए है। जोकि केएल राहुल के पक्ष में जा सकता है।

ALSO READ: IPL 2022, Purple Cap: भारतीयों के सामने नहीं टिके करोड़ो लेने वाले विदेशी गेंदबाज, पर्पल कैप पर भारतीय गेंदबाजों का दबदबा कायम

Published on May 22, 2022 12:08 pm