रोहित शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2022 की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) ने इस बार लीग में अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है। जिसके बाद आगामी एक दो मैच में अगर हार हुई तब इसके बाद मुंबई इंडियंस का इस सीजन में आगे का सफर लीग तक ही सीमित रह जायेगा। मुंबई इंडियंस ने अपने मैच विनर खिलाड़ियों को आजमा लिया है। लेकिन फिर भी एक भी जीत दर्ज नही कर सकी है।

टीम की ताकत उनके बल्लेबाज के गेंदबाज कोई भी मैच विनर बनकर जीत नहीं दिला पाया है। जिसके बाद अब मुंबई इंडियंस को आगे बढ़कर कुछ बोल्ड निर्णय लेने की जरूरत है। जिसमें बैंच पर बैठे अपने स्क्वाड को टीम के प्लेइंग इलेवन में शामिल करके उनका खेल भी देखने की जरूरत है। जिसके बाद मुंबई इंडियंस टीम को शायद लीग में जीत हासिल हो सके। जानिए किन तीन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की जरूरत है मुंबई इंडियंस को….

ऋतिक शौकीन ( Hrithik Shokeen )

ऋतिक शौकीन

21 साल के युवा खिलाड़ी ऋतिक शौकीन ( Hrithik Shokeen ) एक मिस्ट्री स्पिन खिलाड़ी है। मुंबई इंडियंस की तरफ से मुरुगन अश्विन को अन्य स्पिन खिलाड़ी की जरूरत साथ के लिए मैच के दौरान देखी गई है। जिसके बाद ऋतिक शौकीन ( Hrithik Shokeen) को मुंबई इंडियंस की टीम आगे के मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है। ऋतिक शौकीन ( Hrithik Shokeen ) ने लिस्ट ए में 8 मैच में 8 विकेट अपने नाम किए है।

रिले मेरेडिथ ( Riley Meredith)

रिले मेरेडिथ
रिले मेरेडिथ

25 साल के रिले मेरेडिथ ( Riley Meredith) ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी है। पिछले साल आईपीएल में पंजाब की टीम से हिस्सा रह चुके है। जिसके बाद अब रिले मेरेडिथ ( Riley Meredith) को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ शामिल किया है। मेगा ऑक्शन में रिले मेरेडिथ ( Riley Meredith) को एक करोड़ की कीमत के साथ एक साथ शामिल किया है। जिसके बाद अब वो आगामी मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। रिले मेरेडिथ ( Riley Meredith) ने 55 टी20 मैच में 71 विकेट अपने नाम किए हैं।

ALSO READ:IPL 2022: ‘मेरे बच्चे मेरी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी करते है पसंद’ अर्धशतक लगाने के बाद डेविड वार्नर को है इस बात का मलाल

अर्जुन तेंदुलकर ( Arjun Tendulkar)

सचिन तेंदुलकर

22 साल के गेंदबाज खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर ( Arjun Tendulkar) अपने करियर में दो टी20 मैच खेल चुके है। जिसमें उन्होंने दो विकेट हासिल किए है। अर्जुन तेंदुलकर ( Arjun Tendulkar) की गेंदबाजी स्किल विरोधी टीम के लिए मिस्ट्री बनकर जीत दिला सकते है। मुंबई इंडियंस ने 30 लाख की कीमत के साथ उन्हें अपने साथ जोड़ा है। जिसके साथ अब वो आगामी मुंबई इंडियंस के मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनकर टीम के साथ मैदान पर उतर सकते हैं।

ALSO READ:IPL 2022: ‘मै आज जो भी हूं उसका श्रेय बस ऋषभ पंत को जाता है’ मैन ऑफ द मैच लेते हुए भावुक हुए कुलदीप यादव, इस खिलाड़ी के साथ शेयर किया ट्रॉफी

Published on April 21, 2022 12:13 pm