MS DHONI & RAVINDRA JADEJA

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2022 चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) टीम ने बीती रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतकर अपनी वापसी की। इस मैच में रविंद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja) के स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) को कप्तानी वापस दे दी गई है। जिसके बाद जब महेंद्र सिंह धोनी मैच में जीत के बाद मैच प्रेजेंटेशन के लिए मौजूद हुए। तब उनके कई सवाल पूछे गए। जिसका जवाब धोनी ने दिया साथ ही कप्तानी को लेकर भी खुलकर बातचीत की।

कप्तानी के साथ आपको सब कुछ थाली में परोस के नहीं दिया जाएगा

MS DHONI AND RAVINDRA JADEJA

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) जब सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जीत के बाद मैदान पर आए तब उन्होंने कैप्टन पद से जुड़ी कई बातचीत की। महेंद्र सिंह धोनी के कहा कि उन्होंने चेन्नई के शुरुआती दो मैच के फैसलों में दखल दिया, लेकिन इसके बाद सभी फैसले रविंद्र जडेजा के ऊपर छोड़ दिए थे। उनका कहना हैं कि रविंद्र जडेजा को नहीं लगना चाहिए कि वो सिर्फ टॉस के लिए कैप्टन है। कप्तानी को लेकर आप ओम फैसलों से से सीखते है और आगे बढ़ते है।

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा

“मैं ये चाहता था कि कप्तानी का ये बदलाव फ्रेंचाइजी के लिए काफी आसान हो। शुरुआत के कुछ मैच में मैंने जडेजा की मदद की। लेकिन दो मैच के बाद से मैंने सारे फैसले करना रविंद्र जडेजा के ऊपर छोड़ दिया था। लीग का सीज़न खत्म होते समय ये बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि रविंद्र जडेजा इस बात को सोचे कि वो मैदान में सिर्फ़ टॉस करने जा रहे थे। साथ ही बाकी की कप्तानी टेबल कोई और करेगा। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि कप्तान के तौर पर सबकुछ थाली में परोस कर दिया जायेगा। या फिर ये कारगर भी होगा। इसके लिए आपको कभी-कभी पूरी स्वतंत्रता देनी पड़ती है। कप्तान के तौर पर आप अपने फ़ैसले ख़ुद लें और अपनी ग़लतियों से सीखें, ये जरूरी है। जब आप एक बार कप्तान बन गए, तब आपको बहुत सी चीज़ों का ध्यान रखना पड़ता है। जिसमें खिलाड़ी का आपका अपना खेल भी शामिल होता है”।

ALSO READ:KKR Vs RR Toss Reports: श्रेयस अय्यर के गुस्से का शिकार हुआ ये खिलाड़ी, इन 2 खिलाड़ियों को दिखाया प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता

धोनी ने बताया क्यों जडेजा से ली गई बीच आईपीएल कप्तानी

MS DHONI AND FLEMING

महेंद्र सिंह धोनी में पिछले सीजन से ही रविंद्र जडेजा को कैप्टन बनाने के फैसले का जिक्र किया और पर्याप्त से होने की बात भी कही। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि

“रविंद्र जडेजा को पिछले सीजन से पता था कि उनको कप्तानी का मौक़ा दिया जाएगा। जिसके बाद उनके पास इसके लिए तैयार होने के लिए पूरा समय भी था। मुझे ये लगा कि इस जिम्मेदारी से रविंद्र जडेजा के खेल पर असर नहीं पड़ रहा है। मैं रविंद्र जडेजा को पहले एक गेंदबाज़, बल्लेबाज़ और एक क्षेत्ररक्षक के रूप में रखना ज्यादा पसंद करूंगा। भले ही वो कप्तानी से फ्री हो जाएं। साथ ही अगर आप अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और एक फ्रेंचाइजी के तौर कर हम यही चाहते हैं। इसके चलते हम टीम में एक महान क्षेत्ररक्षक को भी खो रहे थे। रविंद्र जडेजा के रूप में डीप मिड विकेट पर हम बेहद शानदार क्षेत्ररक्षक को मिस कर रहे थे। उसके बाद भी हमने 17-18 कैच छोड़े हैं। यह वाकई एक चिंता का विषय है। हालांकि हम इस बात की कोशिश भी करेंगे कि हम जल्द ही वापसी करें”।

ALSO READ: DC VS LSG: दिल्ली की हार पर जोश में होश खो बैठे गौतम गंभीर, कैमरे में गंदी गाली देते हुए कैद, देखें वीडियो