MS DHONI AND DJ BRAVO IPL 2022

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022 ) में चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) की टीम मेगा ऑक्शन से विवाद में नजर आई है। आईपीएल 2022 के शुरू होने से दो दिन पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ कर रविंद्र जडेजा को थमा दी। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने लीग में कुल 6 मैच में टीम मात्र एक मैच अपने नाम कर सकी है। मैदान पर कप्तान रविंद्र जडेजा से ज्यादा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फील्ड सेटिंग और बदलाव करते नजर आते रहते हैं, जिसके बाद गुजरात टाइटंस के साथ पिछले मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने बिना कप्तान के अनुमति के ही डीआरएस ले लिया, महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो ने कप्तान रविन्द्र जडेजा से एक बार भी ये पूछना उचित नहीं समझा, जिसके बाद फैंस ने रविंद्र जडेजा की बेईज्जती का बदला धोनी और ब्रावो को ट्रोल करके लिया।

धोनी और ब्रावो को किया फैंस ने ट्रोल

MS DHONI AND DJ BRAVO

गुजरात टाइटंस ( Gujrat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) के बीच आईपीएल का 29वां मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने वापसी की, जिसके बाद टीम ने अच्छा स्कोर बनाया, लेकिन डेविड मिलर की 91 रनों की आक्रमक पारी ने मैच का सारा रुख बदल दिया, गुजरात की टीम ने मैच के साथ 2 पॉइंट भी अपने खाते में जोड़ लिए। लेकिन मैच के दौरान 17 वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिससे फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

दरअसल, मैच में ड्वेन ब्रावो 17वां ओवर डालने के लिए आये। ओवर की एक गेंद पर तेजी के साथ अपील हुई, लेकिन अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दे दिया, जिसके बाद ड्वेन ब्रावो अपने कैप्टन रविंद्र जडेजा के पास जाने की बजाय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास गए और महेंद्र सिंह धोनी ने बिना कप्तान से पूछे रिव्यू (DRS) का इशारा कर दिया, महेंद्र सिंह धोनी को अंपायर ने गलत साबित किया और चेन्नई सुपर किंग्स का ये रिव्यू खराब गया।

हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी कर रहे गुजरात टाइटंस के कप्तान राशिद खान एलबीडब्ल्यू आउट नहीं थे, लेकिन फैंस का गुस्सा महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो के ऊपर निकला।

ALSO READ: Aaron Finch Verbal Exchange: बीच मैदान पर भिड़े फिंच और प्रसिद्ध कृष्णा एक दूसरे के लिए करने लगे अपशब्दों का प्रयोग, देखें वीडियो

फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी को कहा अनप्रोफेशनल क्रिकेटर

MS DHONI AND DJ BRAVO DRS

इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी से कंसल्ट करने के बाद ड्वेन ब्रावो ने रिव्यू ले लिया। मैच के बाद फैंस ने इस निर्णय को लेकर दोनों खिलाड़ियों की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा कि कप्तान तो बाउंड्री पर है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि महेंद्र सिंह धोनी का ये निर्णय अनप्रोफेशनल था। साथ ही ऐसे कई और ट्वीट भी दोनों खिलाड़ियों की आलोचना में किए गए हैं।

ALSO READ: IPL 2022 Match 31 LSGvsRCB: प्लेऑफ का दावा मजबूत करने के लिए लखनऊ सुपर जायंटस की टीम में होंगे ये बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Published on April 19, 2022 6:30 pm