मोहम्मद कैफ

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2022 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ( Mohammad Kaif) ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन टीम चुनी है। इस टीम में उन्होंने अपने ऑल टाइम फेवरेट खिलाड़ियों को स्थान दिया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni), विराट कोहली ( Virat Kohli) और रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) को जगह मिली है। इस टीम में पांच भारतीय खिलाड़ी और छः विदेशी खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है। लेकिन जानिए किस खिलाड़ी को दी कप्तानी की जिम्मेदारी…

इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, कहां इसने ही भारत में रखी टी20 की नींव

IPL 2022: धोनी के बाद अब ये खिलाड़ी देगा अपने टीम को झटका, टीम को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए छोड़ेगा कप्तानी

भारतीय क्रिकेट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) को टीम का कप्तान बनाया है। मोहम्मद कैफ ने कहा की भारत में टी20 क्रिकेट की नींव धोनी ने ही रखी है। वहीं टी20 का पहला कप और वनडे विश्व कप और चैंपियन ट्राफी जीतने वाले एकलौते कप्तान हैं। मोहम्मद कैफ ने कहा,

” भारत में टी20 क्रिकेट की नींव महेंद्र सिंह धोनी ने ही रखी है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। वह आईपीएल ट्रॉफी पर भी कब्जा जमा चुके हैं। टी20 क्रिकेट में वह बड़े खिलाड़ी हैं और साथ ही काफी मैच्योर कप्तान भी हैं”।

क्रिस गेल और रोहित शर्मा को सलामी बल्लेबाजी

रोहित शर्मा

मोहम्मद कैफ ने अपनी प्लेइंग इलेवन टीम में सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा और यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल को सौंपी है। मोहमद कैफ का कहना है कि ” क्रीस गेल ने आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने जब भी उन्होंने दमदार खेल को दिखाया है, वो गेम-चेंजर साबित हुए हैं। उनके बल्ले ने काफी रन भी बनाए हैं। रोहित शर्मा को सालों से खेल रहे हैं

वो अपनी टीम को पांच खिताब भी जिता कर चैंपियन बना चुके हैं। विराट कोहली तो किंग कोहली हैं ही। उनके नाम बहुत सारे आईपीएल रन दर्ज हैं”।

ALSO READ:IPL 2022 Points Table: KKR को मिली हार के बाद इन टीमो का सफ़र हुआ ख़त्म, बदल गया प्लेऑफ का समीकरण

जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा एक टीम में

IPL

मोहम्मद कैफ ने भारतीय क्रिकेट टीम के मजबूत खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ( Jaspreet Bumrah) और श्रीलंका के गेंदबाज लसिथ मलिंगा ( Lasith Malinga) को एक साथ तेज गेंदबाजी के लिए चुना है। जसप्रीत बुमराह अपनी तेज गेंदबाजी के गुण के लिए मुंबई इंडियंस की टीम में लसिथ मलिंगा के साथ खेलकर काफी कुछ सीख भी चुके हैं।

मोहम्मद कैफ की ऑल-टाइम IPL XI टीम : 

क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), आंद्रे रसेल, राशिद खान, सुनील नरेन, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा

ALSO READ:IPL 2022 Orange Cap: श्रेयस अय्यर ने मारी जोरदार एंट्री बदले ऑरेंज कैप का समीकरण, लिस्ट में छा गए भारतीय खिलाड़ी

Published on April 29, 2022 8:47 pm