ऋषभ पंत

वर्तमान समय में ऑस्ट्रेलिया के टीम पाकिस्तान का दौरा कर रही है। टेस्ट सीरीज के बाद अब वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। इसी के तहत ऑस्ट्रेलिया बोर्ड अप्रैल तक किसी ऑस्ट्रेलिया सेंट्रल कॉन्टैक्ट वाले खिलाड़ी को इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया है। IPL की टीम के कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी जैसे की डेविड वार्नर, मार्कस स्टॉयनिश अपनी IPL टीम से पाकिस्तान के दौरे के बाद ही मिल पायेगी। जिससे शुरुआती आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाएगी। लेकिन अब एक ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी पाकिस्तान सीरीज के बीच से IPL खेलने के लिए जुड़ेगा। जानिए क्या है पूरा मामला….

ऑलराउंडर मिचेल मार्श दिल्ली की टीम से जल्द जुड़ेंगे

मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ( Mitchell Marsh) जल्द ही अपनी IPL फ्रेंचाइजी दिल्ली से जुड़ेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल मार्श ( Mitchell Marsh) को 6.5 करोड़ की कीमत के साथ अपने साथ जोड़ा था। मिचेल मार्श ( Mitchell Marsh) पहले अपनी हुई इंजरी हिप फ्लेक्सर की चोट के रिकवरी की प्रक्रिया से गुजरेंगे। दिल्ली की टीम ने IPL में कुल 7 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा था। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और मार्श दोनो खिलाड़ी 6 अप्रैल के बाद ही टीम के लिए खेलते नजर आयेंगे।

ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने रखी ये शर्त

pic 21

मिचेल मार्श अपनी इंजुरी के चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया बोर्ड के द्वारा निर्धारित किए गए समय से पहले जुड़ेंगे। मिचेल मार्श को IPL के आगामी तीन मैच में नही खिलाया जायेगा इस तर्ज पर ही उन्हें रिहा किया जाएगा। इसके लिए ऑस्ट्रेलियन बोर्ड ने कहा है कि, ” मिचेल मार्श भारतीय लीग से जुड़ने के लिए भारत की यात्रा करेंगे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई और वर्तमान न्यू साउथ वेल्स के फिजियोथेरेपिस्ट पैट फरहार्ट उनकी रिकवरी का प्रबंधन करेंगे”

बता दे दिल्ली को अपने आगामी मैच 2 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के साथ, 7 अप्रैल को लखनऊ सुपर जिएंट्स के साथ को 10 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलना है।

ALSO READ:IPL 2022: ‘ये बुमराह-वुमराह क्या है’ पार्थिव पटेल ने कहा जसप्रीत बुमराह को बिलकुल भी पसंद नहीं करते हैं विराट कोहली

मिचेल मार्श ने कहा ये सबसे अच्छा तरीका है

मिचेल मार्श

मिचेल मार्श जल्द ही भारत के लिए उड़ान भरेंगे। उन्होंने कहा है कि “यात्रा और आइसोलेशन के बिना मेरी रिकवरी पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होना सबसे अच्छा तरीका है”।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया टीम पाकिस्तान टीम के साथ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल कर उसे जीत चुकी है। तीन टेस्ट मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला। कड़े टक्कर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1-0 से सीरीज में हरा दिया है। 24 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का दौरा किया है।

ALSO READ:IPL 2022: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को मिली खुशखबरी, बल्लेबाजी और गेंदबाजी से कहर बरपा रहा ये ऑलराउंडर खिलाड़ी

Published on March 30, 2022 6:44 pm