दिल्ली कैपिटल्स

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) के 15वें सीजन में कॉविड 19 की एंट्री हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) फ्रेंचाइजी कॉविड की चपेट में आ चुकी है। कॉरोना के चलते IPL लीग मुंबई के गिने हुए चार स्टेडियम में कराए जा रहे हैं। लेकिन अब Covid 19 के मामले बढ़ने के साथ ही दिल्ली के फिजियो के बाद अब खिलाफी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी के साथ ही टीम के चार अन्य सदस्यों के भी Covid संक्रमित होने की खबर सामने आई है। भारत में Covid 19 की चौथी लहर के अंदेशे में कई मामले बढ़ रहे हैं। IPL के 30 लीग मैच बिना Covid के दखल के संपन्न हुए हैं। लेकिन अबदिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) की फ्रेंचाइजी में Covid ने एंट्री कर ली है।

मिचेल मार्श Covid से ग्रसित

मिचेल मार्श

दिल्ली कैपिटल्स के ऑल राउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) रैपिड एंटीजन टेस्ट में कॉविड से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिचेल मार्श की सीटी वैल्यू 17 बनाई गई है। उनके संक्रमित होने के बाद टीम के सभी सदस्य को उनके रूम में अलग अलग क्वार्टाइन करा दिया गया है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब के साथ मैच खेलना है, जिसपर सवाल बने हुए हैं।

कल आयेगा फैसला पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के मैच पर

दिल्ली कैपिटल

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाना हैं। दिल्ली के टीम में Covid संक्रमित होने के कारण इस मैच पर सवाल बने हुए हैं। मंगलवार को बीसीसीआई ( भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) और इंडियन प्रीमियर लीग संचालक परिषद पंजाब और दिल्ली के बीच होने वाले मैच पर फैसला लेगी। दिल्ली कैपिटल की टीम और पंजाब को 20 अप्रैल को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में किंग्स पंजाब के साथ मैच खेलना है।

बीसीसीआई से जुड़े एक अधिकारी ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में बनाया है कि मिचेल मार्श का आरटी – पीसीआर टेस्ट नेगेटिव आया है और इस मामले ये टेस्ट ही सबसे भरोसेमंद होता है। ऐसा बताया गया है कि मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ड के संपर्क में थे। उनके रिहैब के दौरान दोनो साथ थे। जिसके बाद अब मिचेल मार्श Covid से ग्रसित हैं। जबकि इसके पहले फिजियो पैट्रिक फरहार्ड Covid से संक्रमित हो चुके थे। अब मिचेल मार्श को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को उसके अगले दिन होने वाले दिल्ली कैपिटल के मैच का निर्णय किया जाएगा।

ALSO READ:IPL 2022 KKR vs RR: ”थोड़ा तो गरीब पर रहम करो’ बटलर का ताबड़-तोड़ धुनाई के बाद KKR गेंदबाजो का बना मजाक, ठोका दूसरा शतक

Published on April 18, 2022 11:31 pm