दिल्ली कैपिटल

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श ( Mitchell Marsh) पाकिस्तान दौरे की स्क्वाड का हिस्सा हैं। लेकिन अब टेस्ट मैच की सीरीज संपन्न होने के बाद उनके चोटिल होने की खबर आई है। मिचेल मार्श ( Mitchell Marsh) अब आगामी वन डे और टी 20 स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं।

एरोन फिंच ने एक साक्षात्कार के दौरान इस बात का जिक्र किया है। मिचेल मार्श इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल की टीम का हिस्सा हैं। दिल्ली कैपिटल ने इन्हें 6.5 करोड़ की कीमत के साथ आने साथ जोड़ा था। लेकिन अब उन्हें खेलने पर संशय नजर आ रहा है। जिसके बाद ये तीन खिलाड़ी मिचेल मार्श के स्थान पर टीम का हिस्सा हो सकते हैं। इसमें श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ( Dasun Shanaka) पहली पसंद हो सकते हैं।

दसुन शनाका ( Dasun Shanaka)

दासून सनाका

श्रीलंका टीम के कप्तान 30 वर्षीय दसुन शनाका ( Dasun Shanaka) ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श की गैरमाजूदगी में दिल्ली कैपिटल की पहली पसंद बन सकते हैं। दसुन शनाका ( Dasun Shanaka) भी ऑल राउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श की तरह ही आलराउंडर खिलाड़ी हैं। उन्होंने टी20 में कुल 65 मैच खेले हैं जिसमें 947 रन बनाए है। साथ ही 18 विकेट भी अपने नाम किए हैं। दसुन शनाका ( Dasun Shanaka) अपनी हार्ड हिटिंग के लिए जाने जाते हैं।

डेविड वीज ( David Wiese)

डेविड वीज

नामीबिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी 36 साल के डेविड वीज ( David Wiese) भी दिल्ली टीम का हिस्सा बन सकते हैं। मिचेल मार्श की अनुपस्थिति में दिल्ली की टीम इनपर भी दांव लगा सकती है। डेविड वीज ( David Wiese) ने अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच इंडिया के खिलाफ ही खेला था। साथ ही वो पहले भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 31 मुकबलों में 339 रन और 33 विकेट लिए हैं।

ALSO READ:IPL 2022: लखनऊ के खिलाफ इस सलामी बल्लेबाज को उतारेंगे हार्दिक पांड्या, 4 ऑलराउंडर के साथ ऐसी होगी गुजरात की प्लेइंग XI

बेन कटिंग ( Ben Cutting )

बेन कटिंग

ऑस्ट्रेलिया के ही ऑलराउंडर खिलाड़ी 35 साल के बेन कटिंग ( Ben Cutting ) ऑलराउंडर मिचेल मार्श के स्थान पर टीम में चुने जा सकते हैं। बेन कटिंग ( Ben Cutting ) ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन चुके हैं। अब दिल्ली की फ्रेंचाइजी मिचेल मार्श की गौरमुजूदगी में टीम में चुने जा सकते हैं।

मिचेल मार्श की कंधे की चोट गंभीर बताई जा रही है। जिसके बाद वो आईपीएल सत्र ( IPL 2022 ) से बाहर भी सकते है। हालांकि इसका कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन मिशेल मार्श की चोट गंभीर बताई जा रही है। जोकि दिल्ली टीम ( Delhi Capitals) के किए परेशानी का सबब हो सकता है।

ALSO READ:IPL 2022: पहले मैच में मिली जीत के बाद ऋषभ पंत को लगा झटका, DELHI CAPITALS का सबसे धाकड़ खिलाड़ी हुआ चोटिल