मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

IPL 2022 के 59वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी है।

एमएस धोनी ने बनाए सर्वाधिक रन

 

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोन

चेन्नई के लिए धोनी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से सैम्स ने तीन, मेडरिथ और कार्तिकेय को 2-2 विकेट मिले। चेन्नई के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और मोईन अली बिना खाता खोले आउट हुए। उथप्पा ने 1, ऋतुराज ने 7 और रायुडू 10 रन बनाकर आउट हुए। 

शिवम दुबे भी 10 रन बनाकर चलते बने। ड्वेन ब्रावो ने 12 रन और सिमरजीत दो रन बनाकर पवेलियन लौटे।  चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास आईपीएल प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिन्दा रखने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरूवार को होने वाले मैच में आखिरी मौका होगा। 

चेन्नई के 11 मैचों में चार जीत के बाद आठ अंक हैं और वह फिलहाल तालिका में मुम्बई से एक स्थान ऊपर नौंवें स्थान पर है। पहली इनिंग्स के बाद यह साफ नज़र आ रहा है कि यह मैच मुंबई इंडियंस की झोली में आराम से चला जायेगा। 

ALSO READ:IPL 2022 : ‘अब पोलार्ड नहीं रह गया पहले जैसा खिलाड़ी’, मुंबई की नैय्या डुबोने पर जमकर बरसा पूर्व भारतीय दिग्गज

एक जबरदस्त गेंदबाजी प्रदर्शन: रिले मेरेडिथ

रिले मेरेडिथ
रिले मेरेडिथ

मिड इनिंग्स ब्रेक में रिले मेरेडिथ ने कहा,

“बहुत ज्यादा शिकायत नहीं कर सकता, सभी का एक जबरदस्त प्रयास था। यह एक समूह प्रदर्शन था, काफी अविश्वसनीय प्रयास था। 7वें या 8वें ओवर में कुछ स्विंग मिली, जो असामान्य था, लेकिन निश्चित रूप से शिकायत नहीं थी। मैंने बस निशान पर पहुंचने की कोशिश की, टॉप ऑफ ऑफ और गेंद अंदर आ गई (उस सीमा के बाद रायुडू के खिलाफ)। गति उन्हें बहुत परेशान कर रही थी, इसलिए हमने गति नहीं हटाई।”

ALSO READ:T20 World Cup: मुंबई इंडियंस कोच महेला जयवर्धने का दावा, टी20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों पर कहर बन कर टूटेगा ये IPL का ये बॉलर