kuldeep yadav 2

IPL 2022 का आगाज़ ज़ोर शोर से हो चुका है। इस नए सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने अपना अभियान जीत के साथ शुरू किया जहा उन्होंने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का पलड़ा भारी दिख रहा था, लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने बाजी मारी। 

मुंबई के खिलाफ मिली जीत में दिल्ली के कई खिलाड़ियों ने लाजवाब प्रदर्शन किया, जिनमें से एक थे कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने इस मैच में मुंबई के खिलाफ अपने 4 ओवरों में 18 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किए थे। इस मैच विनिंग परफॉर्मेंस के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। 

मोहम्मद कैफ ने किया बड़ा खुलासा

kuldeep kaif

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ (Mohmmad Kaif) ने कुलदीप यादव (Kupdeep Yadav) को लेके बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। 

कुलदीप यादव पिछले IPL सीजन में केकेआर की टीम का हिस्सा थे, जहां वह ज्यादातर मैचों में सिर्फ बेंच पर ही बैठे नज़र आते थे। 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हे ठीक से मौके नहीं दिए, जिस वज़ह से उनके करियर में भी गिरावट आती जा रही थी। अब IPL 2022 में कुलदीप यादव की शानदार शुरुआत के बाद पूर्व बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ ने बड़ा खुलासा करते हुए केकेआर की पोल खोल दी है। मोहम्मद कैफ ने कहा कि,

“कुलदीप यादव के पास मैच जीतने का ट्रैक रिकॉर्ड है। हालांकि, वह ऐसा व्यक्ति है जिसे अच्छी तरह से मैनेज करना चाहिए। वह थोड़ा भावुक है, और अगर उसे गेंदबाजी नहीं मिलती या स्क्वाड से बाहर कर दिया जाता है, तो वह निराश होगा। जब दिनेश कार्तिक और इयोन मोर्गन केकेआर के कप्तान थे जब उन्हें टीम में भी नहीं बल्कि घर पर बैठने को कहा गया था। जब आप ऐसा व्यवहार करते हो तब कोई भी मैच विनर प्रेशर फील करता है।”

ALSO READ:IPL 2022 Orange Cap की लिस्ट हुई तैयार, रोहित शर्मा टॉप 10 से हुए बाहर, ये खिलाड़ी है लिस्ट में टॉप पर

दिल्ली के लिए बने स्टार गेंदबाज़

Yadav

IPL 2022 के पहले ही मुकाबले में Kuldeep Yadav ने अपनी पुरानी फॉर्म वापस लाते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जिताने वाला प्रदर्शन करके मैन ऑफ द मैच भी अपने नाम क्या है। वही, मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने कुलदीप यादव को 2 करोड़ रुपये की रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था।

ALSO READ:IPL 2022: फाफ डु प्लेसिस ने इन 3 खिलाड़ियों को बताया अपने करियर का बेस्ट कप्तान, सबसे पहले दी इस भारतीय कप्तान को जगह

Published on March 29, 2022 8:17 pm