IPL 2022: कौन हैं चेन्नई का खिलाड़ी सिमरजीत सिंह, धोनी को कप्तानी मिलते ही कराया इस खिलाड़ी का डेब्यू
IPL 2022: कौन हैं चेन्नई का खिलाड़ी सिमरजीत सिंह, धोनी को कप्तानी मिलते ही कराया इस खिलाड़ी का डेब्यू

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में सनराइजर्स हैदराबाद ( Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) की स्क्वाड में युवा खिलाड़ी सिमरजीत सिंह ( Simarjeet Singh) को मौका मिला मिला। चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी में इस साल गेंदबाजी कुछ कमजोर नजर आ रही है।

जिसके बाद स्क्वाड में मौजूद सभी गेंदबाजों को आजमाया जा रहा है। उसी क्रम में सिमरजीत सिंह को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंडर चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिला। हालांकि वो अपने इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सके है। जानिए कौन हैं सिमरजीत सिंह को पहले भारतीय स्क्वाड का ही चुके हैं हिस्सा..

धोनी की कप्तानी में डेब्यू पहले ही ओवर में की No Ball

सिमरनजीत सिंह

सिमरजीत सिंह में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंडर अपना डेब्यू किया। हालाकि खिलाड़ी ने अपना पहला ओवर ही नो बॉल के साथ डाला। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन का लक्ष्य दिया। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम गेंदबाजी के लिए मैदान पर आई।

सिमरजीत सिंह ने अपने पहले ओवर में ही 14 रन खर्च दिए। जिसमें नो बॉल पर एक छक्का भी शामिल था। इसके बाद दूसरे ओवर में खिलाड़ी ने 10 रन खर्चे। बाकी मैच में उन्हे गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। अपने दो ओवर्स में सिमरजीत सिंह ने 24 रन दिए, साथ ही एक भी विकेट नहीं लिया।

145 की स्पीड से सबका ध्यान खींचा अपनी तरफ

सिमरनजीत सिंह

सिमरजीत सिंह ने अपनी तेज गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। उन्होंने 145 किमी की स्पीड के साथ गेंदबाजी की। उनकी गेंदबाजी देखने के बाद भारतीय दिग्गजों का कहना है कि भारत में इतनी तेज स्पीड के गेंदबाजी को देखकर वो क्रिकेट के स्तर के लिए काफी खुश हैं। इसके पहले खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर के चोटिल होने के बाद मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके है। इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 लाख के बेस प्राइज के साथ उन्हें अपनी स्क्वाड में शामिल किया था।

घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने के बाद भारतीय टीम का रह चुके हैं हिस्सा

सिमरनजीत सिंह

सिमरजीत सिंह का जन्म 17 जनवरी 1998 को दिल्ली में हुआ था। 24 साल के खिलाड़ी ने 2018 में घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट के विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से लिस्ट ए की शुरुआत की थी। इसी के साथ ही 2018 में ही खिलाड़ी का डेब्यू हैदराबाद के खिलाफ हुआ था। तत्कालीन 20 साल के खिलाड़ी ने मैच में 35 ओवरों में केवल एक विकेट ही लिया था। भले ही शुरुआत में खिलाड़ी उनता प्रभावशाली गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। लेकिन कठिन परिश्रम के बाद उन्होंने दिल्ली की घरेलू टीम के नियमित सदस्य बन गए।

ALSO READ:IPL 2022: धोनी को हराने के बाद जीत से गदगद फाफ डु प्लेसिस ने दिनेश कार्तिक को नहीं बल्कि इन्हें दिया जीत का श्रेय

जिसके बाद आईपीएल में सिंरजीत सिंह को दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक नेट गेंदबाज चुना गया। जहां दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने लगातार 140kph से 145 किमी की रफ्तार से सभी का ध्यान अपनी याद खींचा। इसके बाद 2019-20 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली से टी20 डेब्यू किया। सभी को चौंकाते हुए सिमरजीत आईपीएल में चेन्नई के लिए डेब्यू करने से पहले ही भारतीय सेटअप का हिस्सा बन गए।

जिसके बाद ही उन्हें पिछले साल टी20 विश्व कप से पहले शिखर धवन की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारत के लिए नेट गेंदबाजों के तौर पर शामिल किया गया। सिमरजीत सिंह को वास्तव में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट ( NCA) टीम में शामिल किया गया था। जब भारतीय क्रिकेट टीम का एक गेंदबाज पॉजिटिव हुआ था।

ALSO READ:IPL 2022 : महेला जयवर्धने ने किया अपने ड्रीम टी20 टीम का ऐलान, लिस्ट में मात्र एक भारतीय को दी जगह