odean smith

IPL 2022 में एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जहा गुजरात ने मुकाबले में पंजाब को 6 विकेट से हराया। पंजाब की तरफ से आखिरी ओवर ओडियन स्मिथ ने किया। पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या 27 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। 

इसके बाद बल्लेबाजी करने राहुल तेवतिया आए। तीसरी गेंद पर डेविड मिलर ने छक्का लगाया। इसके बाद एक रन लिया। आखिरी दो गेंदों पर गुजरात को जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी। 

राहुल तेवतिया ने लगातार दो छक्के लगाकर गुजरात को 6 विकेट से जीत दिला दी। तेवतिया 3 गेंदों में 13 और डेविड मिलर 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने 96 रनों की शानदार पारी खेली।

राहुल तेवतिया में लगाई गुजरात की नैया पार

मयंक

यह मैच लगभग पंजाब किंग्स की झोली में ही था लेकिन राहुल तेवतिया ने क्रीज पर आते ही चार गेंदों में मैच पलट दिया। ऐसे में पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने मैच के बाद बातचीत के दौरान कहा, 

“यह एक कठिन खेल था लेकिन हमने वास्तव में कड़ा संघर्ष किया। हम 5-7 रन कम थे लेकिन हमने शुरुआत के बाद उसे वापस खींच लिया। हमारे लिए बहुत सारी सकारात्मक चीजें थीं। इतने विकेट गंवाने के बाद हमने खुद को उस स्कोर तक पहुंचाने के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया, इसलिए हम इससे बहुत खुश थे। हमने मैदान पर काफी कड़ा संघर्ष किया। यह उन दोनों (रबाडा और अर्शदीप) द्वारा शानदार गेंद फेंकी था, खेल को खींचने के लिए उनके द्वारा शानदार प्रयास, उन्होंने वास्तव में हमें खेल में ला दिया।” 

ALSO READ:IPL 2022: हारे हुए मैच जीतने के बाद, कप्तान हार्दिक पांड्या ने शुभमन गिल को नही इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

ओडियन स्मिथ से नही नाराज़ मयंक अग्रवाल

GUJARAT WINS

मयंक अग्रवाल ने आगे कहा,

“आखिरी ओवर किसी का भी खेल हो सकता था। हम ओडियन का पूरी तरह से समर्थन करते हैं, यह ठीक है, उसके पास शायद एक कठिन खेल था लेकिन यह ठीक है। हम उसे 100% सपोर्ट करते हैं। यह सिर्फ क्रिकेट का खेल है, यह निगलने में कड़वा हो सकता है लेकिन यह ठीक है। समूह में बात यह है कि हम हमेशा लोगों का समर्थन करते हैं। अगर उसका दिन खराब है, तो उसका दिन खराब है, कोई चिंता नहीं, हम उसका 100% समर्थन करते हैं।”

ALSO READ:IPL 2022: मात्र 20 लाख में खरीद आशीष नेहरा ने लगाया था दांव अब गुजरात का बना ‘तुरुप का इक्का’, डेब्यू में ही बिखेरा जलवा

Published on April 9, 2022 8:48 am