ग्लेन मैक्सवेल विराट कोहली

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना पिछला मैच जीता है। इस मैच में आरसीबी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 13 रन से मात दे दी थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की इस जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो जारी किया हैं। इस विडियो में खिलाड़ी इस जीत से काफी उत्साहित नजर आ रहें हैं।

इस जीत के बाद जब ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ी मौजूद थे, तब ग्लेन मैक्सवेल ( Glen Maxwell) ने विराट कोहली के साथ क्रीज पर खेलने से मना कर दिया। ग्लेन मैक्सवेल का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही टीम के इस तरफ जीत के जश्न को भी आरसीबी के फैंस के साथ साथ आईपीएल और क्रिकेट के समर्थक पसंद कर रहें हैं। जानिए क्यों माना किया ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली के साथ बैटिंग करने से मना…

ग्लेन मैक्सवेल ने कहा मैं नहीं करना चाहता विराट कोहली के साथ बैटिंग

IPL 2022 : ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली के साथ खेलने को किया मना, पिछली मैच में हुए थे रन आउट

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद ऑल राउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी से इंकार किया। पिछले दो सालों से ये दोनों खिलाड़ी टीम के लिए कंधे से कंधा मिलाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन ऐसा भी क्या हुआ? जो ग्लेन मैक्सवेल में ये बात कह दी। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल विराट कोहली के साथ बैटिंग कर रहे थे। जिसके बाद वो रन आउट हो गए और जब ड्रेसिंग रूम में आय तब विराट कोहली के साथ बल्लेबाज को ना करने की बात कह दी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने तीन गेंदों पर तीन रन बनाए थे।

हालांकि ये बात ग्लेन मैक्सवेल ने मजाकिया अंदाज में कही थी। उनका कहना था कि विराट कोहली रनिंग बिटवीन द विकेट से एक को दो रन में तब्दील करना चाहते जबकि ग्लेन मैक्सवेल इसके ज्यादा पक्ष में नहीं रहते है। फोन मैक्सवेल ने कहा कि ” मैं आपके ( विराट कोहली) के साथ बल्लेबाजी नहीं कर सकता हूं। ये बहुत तेज भागते हैं। एक और दो रन लेना चाहते हैं, लेकिन मैं इस रणनीति का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं”।

ALSO READ:CSK VS RCB : धोनी का कैच पकड़ते विराट कोहली ने दिया गाली, फैंस ने लगायी क्लास कहा- ये देशद्रोही, देखें वीडियो

फैंस को पसंद आ रहा आरसीबी का जीत का जश्न

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस साल आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन करती नजर आई थी। लेकिन जैसा की ज्यादातर बार देखा गया है कि बीच में फ्रेंचाइजी लड़खड़ा जाती है। हालांकि इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से टॉप 4 में पहुंचने की काफी उम्मीद है। जिसके बाद फैंस एक बार फिर अपनी टीम आरसीबी का बढ़ चढ़ कर समर्थन कर रहे है। इसी बीच आरसीबी का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच जीत के बाद का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा हैं। इस विडियो में पूरी टीम एक लय में एक गाना गाती नजर आ रही है।

ALSO READ:IPL 2022 Purple Cap: युजवेंद्र चहल की बढ़ी मुशिकलें, अब इन 3 खिलाड़ियों में मचा पर्पल कैप के लिए घमासान

Published on May 6, 2022 3:08 pm