रियान पराग
IPL 2022 Final, RR vs GT: 'खुद को धोनी समझने लगे थे रियान पराग, उनकी यह हिरोगिरी राजस्थान पर पड़ी भारी', देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) के 15वें संस्करण के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस ( Gujarat Titans) ने अपने पहले ही सीजन में खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खिताब को जीतने के लिए 70 लीग मैच और तीन प्ले ऑफ मैच यानी कुल 73 मैच में टीमों के हार और जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर गुजरात टाइटंस ने खिताब अपने नाम कर लिया है।

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कप्तान संजू सैमसन ने भी हार के बाद कहा कि पिछले कुछ सीजन में निराशा के बाद अब ये सीजन अच्छा रहा है। लेकिन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से एक खिलाड़ी अपने स्लो रनरेट के कारण पूरे सीजन फैंस के लिए सवाल बना रहा। जिसके बाद फाइनल मैच में जब स्लो रन रेट से रन बनाए, तब फैंस ने खिलाड़ी को हार का जिम्मेदार ठहराते हुए खिलाड़ी को आड़े हाथ लिया है।

धीमी पारी के लिए हुए फैंस की आलोचनाओं का शिकार

मैच में बने 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, हार्दिक पंड्या ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, तो संजू सैमसन के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी युवा खिलाड़ी रियान पराग ( Riyan Parag) पूरे सीजन फैंस के निशाने पर रहे हैं। लगातार प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने और प्रदर्शन ना कर पाने के कारण फैंस ने आईपीएल में लगातार सवाल उठाए हैं कि रियान पराग भी क्यों लगातार मौका प्लेइंग इलेवन में में जगह मिली है। जिसके बाद फाइनल मैच में भी धीमी पारी के कारण उन्हें एक बार फिर फैंस की आलोचनाओं का शिकार हुए हैं। रियान पराग ने 15 गेंद पर 15 रन जिसमें एक चौका शामिल है, बनाए है। उनकी अंत में खेली गई इस धीमी के कारण टीम ने 130 रन ही बना सकी है। बता दें, रियान पराग ने आईपीएल 2022 में 17 मैच में मात्र 183 रन बनाए हैं।

ALSO READ:

अंतिम ओवर में टूटा फैंस के सब्र का बांध

रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पहली पारी में 9 विकेट खोकर 130 रन बनाए गए हैं। जिसमें पारी की अंतिम गेंद पर रियान पराग का विकेट गिरा है। मात्र 100 के स्ट्राइक रेट से एक चौके के साथ 15 गेंद पर 15 रन बनाए हैं। दरअसल 19 वें ओवर गेंद पर ओबेड मकाय ने छक्का जड़ा था. उसके बाद भी रियान पराग ने उनपर थोडा भरोसा नहीं दिखाया, और खुद स्ट्राइक पर बना रहना चाह रहे थे. उन्होंने शुरुआती में कुछ सिंगल भी छोड़े जिसके बाद आखिरी ओवर में खुद को स्ट्राइक पर रखने के लिए जबरदस्ती रन ली और ओबेड मके का विकेट गंवाया. अंतिम में मोहम्मद शामी उनको क्लीन बोल्ड भी किया. अपनी हिरोगिरी के चक्कर टीम बंटाधार कर दिया.

रियान पराग के इस तरह की बल्लेबाजी के कारण सोशल मीडिया पर फैंस का अंतिम ओवर में ही सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने खिलाड़ी को आड़े हाथों लिया।

ALSO READ:IPL 2022 FINAL, GT vs RR: “अगर वो टीम में नहीं होता तो मै आईपीएल नहीं जीत पाता” हार्दिक पांड्या ने इस शख्स को समर्पित किया IPL ट्रॉफी

यहाँ क्लीक करके देखें वीडियो

खुद को धोनी समझता है, जाने मैनेजमेंट को क्या दिखता है इसमें

रियान पराग को अंतिम ओवर्स में इतनी धीमी पारी के बाद फैंस ने उन्हें आड़े हाथ लिया। एक यूजर ने लिखा कि ये खुद को महेंद्र सिंह धोनी समझता है। तो अंत यूजर ने रियान पराग की धीमी पारी के बाद मैनेजमेंट को भी आड़े हाथ लिया और कहा जाने इस खिलाड़ी में में उन्हें क्या दिखता है। बता दें इस आईपीएल सीजन रियान पराग ने सीजन में एक और आईपीएल में दूसरा अर्धशतक लगाया है। लेकिन वो लगातार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं।

ALSO READ:IPL 2022: “सबने कहा था हमारी टीम अच्छी नहीं है” मोहम्मद शमी और रिद्धिमान साहा ने बताया कैसे केएल राहुल ने की फाइनल जीतने में मदद

Published on May 30, 2022 11:06 am