IPL 2022: CSK ने किया अपने कप्तान का ऐलान, अब ये खिलाड़ी बनेगा नया कप्तान

MS Dhoni इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नेतृत्व फिर से करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी अफवाहें चल रही थीं कि Dhoni शायद IPL 2022 से पहले रवींद्र जडेजा को कप्तानी की बागडोर सौंपेंगे। हालाँकि, अब ऐसा कुछ नहीं है और भारत के पूर्व कप्तान इस साल CSK का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।

धोनी ही होंगे CSK के कप्तान

ms-dhoni-ravindra-jadeja

टीम के अगले कप्तान को लेकर CSK ने सब कुछ साफ कर दिया है। CSK के एक सूत्र से बातचीत में पता चला है कि धोनी ही कप्तानी करते दिखेंगे। सूत्र ने बताया,

“मामले को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। समय आने पर हम सब साफ करेंगे। धोनी हमारे कप्तान हैं। वह सीएसके के पहले खिलाड़ी हैं और जब वह पद छोड़ने का फैसला करेंगे, तभी इस पर कुछ सोचा जाएगा। हम अब नीलामी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

CSK ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले धोनी, जडेजा, मोइन अली और रुतुराज गायकवाड़ को रिटेन किया है।

ALSO READ:IPL 2022: इस 1 छोटी सी गलती की वजह से आईपीएल विजेता कप्तान को अब कोई भी टीम नहीं बनाएगी कप्तान, जानिए वजह

जडेजा को धोनी से ज्यादा सैलरी

Ravindra-Jadeja-and-MS-Dhoni

रविंद्र जडेजा को IPL 2022 के लिए CSK ने 16 करोड़ रुपये में पहली पसंद के खिलाड़ी के रूप में बरकरार रखा गया है, जबकि धोनी को 12 करोड़ रुपये में दूसरी पसंद के खिलाड़ी के रूप में बरकरार रखा गया है। पहले यह बताया गया था कि धोनी ने खुद CSK को जडेजा को पहली पसंद वाले खिलाड़ी के रूप में बनाए रखने का सुझाव दिया था।

धोनी 2008 में IPL के बाद से ही CSK का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 2018 में जीत दिलाई थी। फिर पिछला ही सीजन जीत कर उन्होंने CSK को चौथी दफा IPL चैंपियन बनाया था। 

ALSO READ:IPL 2022: इस खिलाड़ी को रिलीज कर CSK ने कर दी बड़ी गलती, लगातार चटका रहा है विकेट, टेंशन में MS DHONI

Exit mobile version