महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) का 46वा मैच काफी शानदार था। ये मैच चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद ( Sunrisers Hyderabad) के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ( CSK) ने जीत के साथ अपनी वापसी की।

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स के इस सीजन के कप्तान रविंद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja) के कप्तानी के बाद उन्होंने इसी मैच से कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) को लौटा दी। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने जीत के साथ अपनी वापसी की है। टॉस के समय धोनी से पूछा गया। वो अगले साल सीएसके की येलो जर्सी में नजर आएंगे या नहीं? जानिए क्या जवाब दिया माही ने….

धोनी ने दिया जवाब अगले साल भी येलो जर्सी में आयेंगे नजर

धोनी

क्रिकेट में कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी का कद माप पाना काफी कठिन है। इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौप दी थी। जिसके बाद टीम लगभग प्लेऑफ से बाहर नजर आ रही थी। सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से 24 घंटे पहले कप्तानी का भार एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के कंधो पर रखा गया। जिसके बाद ऑरेंज आर्मी और येलो आर्मी के बीच इस मैच में दोनों कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) और केन विलियमसन ( Kane Williamson) मौजूद हुए। टॉस के बाद कॉमेंटेटर ने महेंद्र सिंह धोनी के करोड़ो फैंस के मन में चल रहा सवाल पूछ लिया। जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या माही अगले साल भी येलो जर्सी में नजर आएंगे?

जिसका जवाब महेंद्र सिंह धोनी ने दिया और कहा कि वो “अगले साल भी येलो जर्सी में नजर आयेंगे। चाहे ये जर्सी ये येलो हो या कोई और”।

चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत

महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन में अपने पहले कप्तानी वाले मैच में जीत दर्ज की है। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अच्छी बल्लेबाजी की गई। ऋतुराज गायकवाड़ 99 और डेव्हन कॉनवे ने 85 रन की पारी खेली। चेन्नई ने 203 का लक्ष्य दिया। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 13 रन से हार मिली।

ALSO READ:IPL 2022: कौन हैं चेन्नई का खिलाड़ी सिमरजीत सिंह, धोनी को कप्तानी मिलते ही कराया इस खिलाड़ी का डेब्यू

पूरा स्टेडियम बना येलो आर्मी

महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को यूं ही वर्तमान समय में सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक नहीं कहा जाता है। भारतीय क्रिकेट में भी महेंद्र सिंह धोनी का काफी ऊंचा कद है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जब महेंद्र सिंह धोनी कैप्टन के तौर कर आए तब पूरा महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम येलो जर्सी से भरा हुआ नजर आया। इस मैच में एक बार फ़िर धोनी का येलो फीवर नजर आया।

ALSO READ:IPL 2022: अपने दम पर पलट दिया था मैच, ‘मैन ऑफ द मैच’ लेते हुए बोले- ‘अभी तक मैंने अपना बेस्ट नहीं दिया है’