रोहित शर्मा ने जिसे मुंबई इंडियंस की तरफ से 1 मैच खेलने को तरसाया, वही 200 के स्ट्राइक से बल्लेबाजी कर दिलाया जीत
रोहित शर्मा ने जिसे मुंबई इंडियंस की तरफ से 1 मैच खेलने को तरसाया, वही 200 के स्ट्राइक से बल्लेबाजी कर दिलाया जीत

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे पहले प्ले ऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) की टीम अभी तक आईपीएल 2022 में एक भी मैच नहीं जीत सकी है। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ( MI) की टीम आईपीएल 2022 की पॉइंट टेबल पर सबसे नीचे 10वे स्थान पर है।

लेकिन इस स्थान पर मुंबई इंडियंस जोकि आईपीएल को सांसे सफल टीम है। जिसने कुल पांच ख़िताब अपने नाम दर्ज कर रखे हैं। इस पोजीशन पर मैच खत्म नहीं करना चाहेगी। जिसके बाद प्लेऑफ से बाहर होने के बाद भी टीम पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत से बाकी के बचे मैच जीतना चाहेगी। जिसके चलते टीम में अब एक भारतीय गेंदबाज की एंट्री कराई है। जानिए के है पूरी बात…

ट्रेनिंग सेशन में दिखें धवल कुलकर्णी

धवल कुलकर्णी

मुंबई इंडियंस की टीम में धवल ( Dhawal Kulkarni) को जगह दी गई है। मुंबई इंडियंस की टीम के ट्रेनिंग के समय इस गेंदबाज को प्रैक्टिस करते देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मुंबई इंडियंस पहले खिलाड़ी को अच्छे से नेट पर प्रैक्टिस कराना चाहती है। जिसमे सफल होने के बाद ही इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। साथ ही टीम के बायो बबल में भी अब धवल कुलकर्णी ( Dhawal Kulkarni) जुड़ गए हैं। जिसके बाद ऐसा माना जा सकता है कि खिलाड़ी को टीम के साथ खेलने का मौका मिलेगा। अभी तक खिलाड़ी आईपीएल के प्रसारक केमेंटी टीम का हिस्सा थे।

धवल कुलकर्णी के पास है मौका, ये गेंदबाज हुए बुरी तरह फ्लॉप

मुंबई इंडियंस

भारतीय टीम के खेल चुके धवल कुलकर्णी के पास अनुभव की भरमार है। धवल कुलकर्णी ने आईपीएल में कुल 90 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 86 विकेट अपने नाम दर्ज किए है। वही इस सीजन मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स ( Tymal Mills) ने अपने खेले गए पांच मैचों में 190 रन लुटाकर छह विकेट ही हासिल किए।

मेगा ऑक्शन में खिलाड़ी को 1.5 करोड़ के साथ टीम में शामिल किया गया था। बासिल थम्पी ( Basil Thampi) जिन्होंने पांच मैचों में 152 रन गंवाकर पांच विकेट अपने नाम किए है। मेगा ऑक्शन में खिलाड़ी को 30 लाख में टीम से जुड़े थे. वहीं रिले मेरेडिथ ( Riley Meredith) को एक करोड़ के साथ जोड़ा गया था। लेकिन ये तीनों ही गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए है।

ALSO READ:मोहम्मद कैफ ने चुनी IPL की अब तक बेस्ट प्लेइंग XI, रोहित या विराट नहीं इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

मुंबई इंडियंस हो चुकी है प्लेऑफ से बाहर

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम इस साल आईपीएल में एक भी मैच अभी तक नहीं जीत सकी है। इस आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस प्ले ऑफ करने से बाहर होने वाली पहली टीम है। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स लीग के प्ले ऑफ की रेस से नजर हुई है। मुंबई इंडियंस जोकि आईपीएल में पांच बार की खिताब विजेता है। टीम ने अब तक 8 में से एक भी मैच नही जीता है। जिसके बाद आईपीएल प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है।

ALSO READ:IPL 2022 Orange Cap: ऑरेंज कैप लिस्ट बाहर हुआ 21 साल का धाकड़ खिलाड़ी, बटलर और केएल राहुल के पीछे पड़ा ये बल्लेबाज

Published on April 30, 2022 1:01 pm