दिल्ली कैपिटल्स

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2022 का 58वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए हैं।

धीमी रही राजस्थान की बल्लेबाज़ी

RR vs DC

राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इनफॉर्म बल्लेबाज जोस बटलर सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जायसवाल ने 19 गेंद में 29 रन बनाए। अश्विन ने 38 गेंद में 50 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन सिर्फ 6 रन बना सके। रियान पराग 9 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिकल 30 गेंद में 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

दोनों टीमें इस मैच में बदलाव के साथ उतरी हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में दो बदलाव हुए हैं। रिपल पटेल और चेतन सकारिया को मौका दिया गया है, जबकि ललित यादव और खलील अहमद को इस मैच में जगह नहीं मिली है। 

निजी कारणों की वजह से शिमरोन हेटमायर इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह रासी वान डर डुसेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

ALSO READ:IPL 2022: रविंद्र जडेजा का साथ नहीं दे रही किस्मत, अब IPL 2022 में CSK से बाहर हुए जडेजा! ये वजह आई सामने

मिचेल मार्श को जीत हासिल करने की उम्मीद

marsh

मिड इनिंग्स ब्रेक में मिचेल मार्श ने कहा,

“कुछ विकेट चटकाना हमेशा अच्छा लगता है। हमने सोचा कि जिस तरह से हमने गेंदबाजी की वह शानदार था, हमने वास्तव में बड़ी बाउंड्री का अच्छी तरह से इस्तेमाल किया और यह एक पीछा करने लायक अच्छा स्कोर है और उम्मीद है कि हम अपने सीजन को जीवित रख सकते हैं। हमने उन्हें 160 से नीचे रखने के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। अच्छी शुरुआत करना, अच्छा और सकारात्मक होना, बड़ी सीमा का उपयोग करना, कड़ी मेहनत करना और अगर हम अंत में विकेट हाथ में रखते हैं, तो हम इसमें सही होंगे। यह एक बहुत अच्छा पीछा करने वाला स्कोर है।”

ALSO READ:IPL 2022 Purple Cap: राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट बदला पर्पल कैप का समीकरण, लिस्ट में विदेशी खिलाड़ी का जलवा

Published on May 11, 2022 10:34 pm