डेविड वार्नर मिचेल मार्श
डेविड वार्नर मिचेल मार्श

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2022 का 58वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए हैं। 

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। दिल्ली ने 8 विकेट से मैच जीतकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी है। दिल्ली के लिए मार्श ने 62 गेंद में 89 रन की साझेदारी की। वहीं डेविड वॉर्नर 41 गेंद में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। 

राजस्थान की रही थी खराब शुरुआत

चेतन सकारिया

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इनफॉर्म बल्लेबाज जोस बटलर सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जायसवाल ने 19 गेंद में 29 रन बनाए। अश्विन ने 38 गेंद में 50 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन सिर्फ 6 रन बना सके। 

रियान पराग 9 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिकल 30 गेंद में 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिल्ली ने 12 में से छह मैच गंवाये हैं और 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। दूसरी ओर राजस्थान 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बरकरार है।

ALSO READ:RR vs DC TOSS: दिल्ली ने जीता टॉस, करो या मरो मुकाबले में ऋषभ पंत ने किया 2 बड़े बदलाव, RR में हेटमायर की जगह इस खिलाड़ी को मौका

डेविड वॉर्नर का कमाल का अर्धशतक

डेविड वॉर्नर पोस्ट मैच कांफ्रेंस
डेविड वॉर्नर पोस्ट मैच कांफ्रेंस

मैच के बाद  डेविड वॉर्नर ने कहा,

“लाइन पार करना अच्छा लगता है। मिच वहाँ कितना अच्छा था! वहां से निकले और पॉजिटिव आने लगे। हमने उसे सिर्फ इतना कहा कि अगर वह 80 या 90 रन बना सकता है तो वह हमारे लिए खेल सकता है। गेंदबाजों ने भी अच्छा काम किया। यह थोड़ा दो-तरफा था, उस कठिन लेंथ को हिट करना आसान नहीं था। कुछ ने थोड़ा अतिरिक्त बाउंस किया। यह महत्वपूर्ण है (बड़ी जीत के लिए) क्योंकि नेट रन रेट उन स्थानों की दौड़ में कई टीमों के साथ एक बड़ा कारक है। हर कोई अच्छी सोच में है और यह हमारे लिए एक बड़ी जीत है।”

ALSO READ:RR vs DC : दिल्ली कैपिटल्स की जीत के साथ मैच में बने 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 13 साल बाद अश्विन ने रचा इतिहास

Published on May 12, 2022 7:46 am