क्विंटन डिकॉक

डीवाय पाटिल स्टेडियम में गुरुवार को IPL 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डिकॉक के धमाकेदार अर्धशतक (52 गेंद में 80 रन) की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात देकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में जीत के लिए मिले 150 रन के लक्ष्य को लखनऊ ने 19.4 ओवर में 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। 

क्विंटन डिकॉक की शानदार पारी

डी कॉक

इस मैच में दिल्ली के खिलाफ क्विंटन डिकॉक का बल्ला खूब चला और उन्होंने 80 रन बना डाले। अपनी इस लाजवाब पारी की बदौलत उन्हे मैन ऑफ द मैच चुना गया। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने कहा,

“यह सिर्फ आपके सामने जो चल रहा है, उस पर प्रतिक्रिया देने की बात थी। यह पीछा करने योग्य स्कोर था। आप पावरप्ले में अच्छी शुरुआत चाहते हैं और हम लक्ष्य का पीछा करने में ज्यादा आगे नहीं बढ़ना चाहते। विकेट हाथ में रखना जरूरी था। पृथ्वी ने इसे आसान बना दिया, मेरे लिए मुझे भी लगा कि यह एक धीमी सतह है। ओस के साथ भी हल्की पकड़ थी। अगर हम 180 रनों का पीछा कर रहे होते तो मुश्किल होता लेकिन हमारे गेंदबाजों को धन्यवाद।”

ALSO READ:IPL 2022: 9 करोड़ वाले धोनी के खिलाड़ी को 90 लाख में खरीदकर गौतम गंभीर ने बनाया लखनऊ का हीरा, डेब्यू करते ही बिखेरा जलवा

आयूष बडोनी ने छक्का मारके जीताया मैच

Ayush Badoni

अंत में बेबी एबी के नाम से मशहूर हो रहे आयूष बदोनी ने चौका और छक्का जड़कर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। आयुष बदोनी ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका और चौथी पर छक्का जड़कर टीम जीत दिलाई। बदोनी 3 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं क्रुणाल पांड्या ने 14 गेंद में नाबाद 19 रन की पारी खेली। यह लखनऊ की लगातार तीसरी जीत है।

रवि बिश्वोई लखनऊ के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने रोवमैन पॉवेल और डेविड वॉर्नर 3 को अपना शिकार बनाया। एक विकेट करियप्पा गौतम ने पृथ्वी शॉ का लिया। लखनऊ की इस मैच में वापसी का स्पिनर्स का बड़ा योगदान दिया।

ALSO READ:IPL 2022 LSG vs DC STATS: लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में बने 8 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, क्विंटन डीकॉक ने रचा इतिहास

Published on April 8, 2022 7:49 am