धोनी पंत

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में आज चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) और दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच चेन्नई के लिए जितना जरूरी है उतना ही दिल्ली के किए भी है। दिल्ली की टीम को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स भी अभी प्लेऑफ से आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं हुई हैं।

जो भी टीम ये मैच हार जायेगी उस टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 यानी 15वें सीजन के लिए मुश्किल बढ़ जाएंगी। मुंबई इंडियंस अभी तक आधिकारिक रूप से इस सीजन प्ले ऑफ की रेस से बाहर हैं। मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीद भी टूटती नजर आ रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने हारे लगातार मैच

CSK vs RCB: जीत रही थी CSK फिर अचानक इस गलती के वजह पलटा जीता हुआ मैच, टूट गया धोनी का प्लेऑफ का सपना

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2022 की शुरुआत अच्छी नही की। टीम की कप्तानी रविंद्र जडेजा के हाथ में थी। जिसके बाद टीम लगातार हार का समाना कर रही थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आठ मैच में मात्र दो ही जीते थे। जिसके बाद वो आईपीएल प्वाइंट टेबल में 9वे स्थान पर थे। जिसके बाद कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी को मिली। माही को कप्तानी मिलने का पहले ही मैच टीम को जीत मिली। और कीवी खिलाड़ी डेविड कन्वे के वापसी कराई साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ भी अपनी फार्म में वापस लौटे। लेकिन अगले भी मैच में टीम को हार का एक और झटका लगा। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग चरमरा गई थी।

ALSO READ:IPL 2022: यशस्वी जैसवाल ने कोच कुमार संगकारा और कप्तान संजू सैमसन को नजरअंदाज कर इन्हें समर्पित किया अपना मैन ऑफ द मैच

आज का मैच जीतना है जरूरी

CSK

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम वर्तमान समय में आईपीएल प्वाइंट टेबल में 9वें स्थान पर है। टीम ने तीन जीत दर्ज की है। जिसके बाद टीम के पास कुल 6 प्वाइंट है। चेन्नई सुपर किंग्स अपने 10 मैच खेल चुकी है और टीम के पास मात्र चार मैच शेष है। लेकिन अगर चेन्नई सुपर किंग्स अपने चारो मैच को जीत लेती है। तब टीम के पास 14 अंक हों जायेगे। लेकिन टीम तब भी शायद प्ले ऑफ में नही पहुंच सकेगी। इसके पीछे का कारण है कि बाकी की टॉप 4 टीम के पास 12 अंक से ज्यादा हो सकते है।

धोनी होते कप्तान तब तस्वीर कुछ और होती

महेंद्र सिंह धोनी अगर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान होते तब टीम की हालत शायद कुछ और होती, ऐसा वीरेंद्र सहवाग ने एक बातचीत ने कहा हैं। जोकि फैंस का मानना भी है। महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए अभी तक एक बेहतरीन कप्तान साबित हो चुके हैं। ऐसे में जब वो टीम के कप्तान नही थे और टीम हार रही थी। लेकिन जैसे ही कप्तानी वापस मिली उन्होंने जीत भी हासिल की।

ALSO READ:IPL 2022 : प्लेऑफ से पहले ही राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर