IPL 2022: रविंद्र जडेजा की कप्तानी मिली हार के बाद अब धोनी देंगे गुरु मन्त्र, CSK में होगा ये 2 बड़ा बदलाव

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में आज चेन्नई सुपरकिंग्स ( CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से दो महत्वपूर्ण बदलाव देखे जाने की उम्मीद है। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स आज मैदान पर उतरेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ब्रेबौर्न स्टेडियम ( Brabourne Stadium) में खेला जाएगा। दोनों ही टीम IPL 2022 में अपना पहला मुकाबला हारने के बाद एक दूसरे से भिड़ने जा रही हैं। इसलिए CSK की टीम में ये दो बदलाव होना लगभग तय है।

मिचेल सेंटनर के स्थान पर मोईन अली

मोईन अली

चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) की तरह से अपने दूसरे मैच में ऑल राउंडर इंग्लिश खिलाड़ी मोइन अली ( Moeen Ali) को टीम में मिचेल सेंटनर के स्थान पर मौका दिया जाएगा। मोइन अली को चेन्नई सुपर किंग्स CSK ने अपने खिलाड़ियों में रिटेन किया था। वो पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसलिए इस बार वो मैदान पर उतरेंगे। पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वीजा क्लीयरेंस को लेकर समस्या के चलते वो टीम से नहीं जुड़ पाए थे। लेकिन अब वो टीम में उपलब्ध हैं।

 

पिछले मैच में उनकी गैरमौजूदगी में स्पिन डिपार्टमेंट कुछ कमजोर नजर आया था। लेकिन इस मैच मोइन अली के जुड़ने के बाद टीम के बेहतर करने की उम्मीद है। वहीं अगर मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) की बात की जाए तो वो पिछले मैच में 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट अपने नाम कर पाए थे।

ALSO READ:IPL 2022, KKR vs RCB, STATS: 6वें मैच में बने 8 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हर्षल पटेल

शिवम दुबे के स्थान पर राजवर्धन हैंगरगेकर

राजवर्धन हैंगरकर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम में दूसरा बदलाव ऑल राउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ( Shivam Dubey) का ही सकता है। शिवम दुबे के स्थान और राजवर्धन हैंगरगेकर ( Rajvardhan Hangargekar) को मैदान पर देखा जा सकता है। पिछले मैच में ऑल राउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने एक ओवर में 11 रन खर्चे थे। वहीं 3 रन पर आउट हो गए थे। जिसके बाद शिवम दुबे को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स को शिवम दुबे को बाहर करने के चलते एक अतिरिक्त गेंदबाज की जरूरत होगी। इसलिए टीम में युवा खिलाड़ी राजवर्धन हैंगरगेकर ( Rajvardhan Hangargekar) को मौका दिया जा सकता है। साथ ही राजवर्धन अंत में बड़े शॉट भी खेल सकते हैं। जबकि शिवम दुबे पहले मैच में ऐसा नही कर पाए। चेन्नई सुपर किंग्स टीम खिलाड़ियों को बनाने वाली टीम के तौर पर जानी जाती है। लेकिन इस मैच में राजवर्धन को शिवम दुबे के स्थान पर मौका मिल सकता है।

ALSO READ:IPL 2022: ‘एक सीजन और कप्तानी कर लो’, CSK के इस प्लेयर ने की धोनी से विनती, तो धोनी ने दिया ये जवाब

Published on March 31, 2022 3:04 pm