इन 6 खिलाड़ियों ने अपने फ्रेंचाइजी को लगाया करोड़ो का चुना, लाखों में पड़े इनके 1 रन, एक का तो 14 लाख का पड़ा 1 रन
इन 6 खिलाड़ियों ने अपने फ्रेंचाइजी को लगाया करोड़ो का चुना, लाखों में पड़े इनके 1 रन, एक का तो 14 लाख का पड़ा 1 रन

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण का खेल चार टीम के बीच सिमट गया है। आईपीएल 2022 के प्ले ऑफ मैच खेले जाने हैं। जिससे कोई चार टीम को छोड़कर बाकी की टीम के लिए सफर खत्म हो चुका है। लेकिन इन बाकी की 6 फ्रेंचाइजी में आज हम आपको इन 6 नामचीन खिलाड़ियों के रन की कीमत बताने जा रहें हैं। जिसके लिए भले ही आईपीएल का ये साल खत्म हो चुका है, लेकिन उनके एक रन की कीमत लीग में काफी ज्यादा पड़ी है। इस साल का आईपीएल उम्मीद से बिलकुल अलग रहा हैं।

आईपीएल की सबसे सफल दो टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स सबसे पहले लीग से बाहर हुई हैं। मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों के ऊपर करोड़ो की कीमत खर्च किया गया है, जानिए कितनी पड़ी इन महंगे खिलाड़ी के एक रन की कीमत…

1- रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)

RAVINDRA JADEJA

चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने ऑल राउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को सबसे ऊंची बोली 16 करोड़ के साथ रिटेन करके साथ बनाए रखा था। लेकिन खिलाड़ी का प्रदर्शन उम्मीद के बिलकुल ही विपरीत था। रविंद्र जडेजा ने 8 मैच में कप्तानी की, जिसमें मात्र 6 में ही जीत मिली है। साथ ही बल्ले और गेंद दोनों से काफी निराश किया है। रविंद्र जडेजा ने 10 मैच में बल्लेबाजी में मात्र 116 रन ही बनाए हैं। जिसके बाद उनके एक रन की कीमत 13 लाख और 80 हजार रुपए रही है।

2- केन विलियमसन (Kane Williamson)

KANE WILLIAMSON

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान केन विलियमसन ने इस सीजन बल्ले से कोई खास प्रदर्शन नहीं किया हैं। केन विलियमसन बल्ले के साथ साथ कप्तानी में भी फ्लॉप रहें हैं। उन्होंने 13 मैच में 216 रन ही बनाए हैं। जिसके बाद केन विलियमसन के एक रन की कीमत 6 लाख 48 हजार रुपए रही है

3 – मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal)

मयंक अग्रवाल

पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने 12 करोड़ की कीमत के साथ रिटेन किया था। केएल राहुल के बाद वो टीम के कप्तान बने लेकिन अपने बैटिंग ऑर्डर के साथ बिना जरूरत बदलाव करते हुए निचले क्रम में बैटिंग की है। उन्होंने 196 रन बनाए, जिसमें एक मैच में निचले क्रम में बल्लेबाजी के चलते उन्हें बल्लेबाजी भी नहीं मिली है। जिसके बाद मयंक अग्रवाल के एक रन की कीमत 6 लाख और 15 हजार रुपए रही है।

4- रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कैप्टन और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का ये सीजन काफी खराब गया है। बतौर कप्तान और बल्लेबाज दोनो में लगी निराश होना पड़ा है। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 16 करोड़ के साथ अपने साथ बनाए रखा था, जिसके बाद रोहित शर्मा ने 14 मैच में 268 रन बनाए हैं। जिससे खिलाड़ी के एक रन की कीमत 5 लाख 97 हजार रही है।

ALSO READ: IPL 2022, GT vs RR Qualifier 1: 20वें ओवर में क्या हुई थी हार्दिक पांड्या से बातचीत? फाइनल में पहुंचने के बाद डेविड मिलर ने खोले कई राज

5- महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)

MS DHONI CSK IPL 2022

चेन्नई सुपर किंग्स के इस सीजन अंतिम 6 मैच के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी में इस सीजन अच्छी पारी के साथ शुरुआत की थी। एक अर्धशतक भी बनाया लेकिन उसके बाद मैच जिताऊ पारी नहीं आई।

चेन्नई सुपर किंग्सने महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ में रिटेन किया है। चेन्नई सुपर किंग्स से 14 मैच में जिसमे 13 पारियों मे महेंद्र सिंह धोनी में 232 रन बनाए है। जिसके बाद उनके एक रन की कीमत 4 लाख 47 हजार रही है।

6- ईशान किशन (Ishan kishan)

ISHAN KISHAN ONE RUN COST IPL 2022

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन जिन्हें मेगा ऑक्शन में 15.50 करोड़ की आईपीएल 2022 की सबसे बड़ी कीमत के साथ अपने साथ जोड़ा था। जिसके बाद उन्होंने सेसोसने 416 रन बनाए हैं। आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे ईशान किशन के एक रन की कीमत 3 लाख 70 हजार रही है।

ALSO READ: GT VS RR Qualifier 1 Orange Cap: ऑरेंज कैप में भारतीय खिलाड़ी रह गये पीछे, टॉप 5 में विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा कायम

Published on May 25, 2022 9:55 am