pandya

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में इस बार गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स, दो नई टीमें खेलती दिखेगी। नई टीम गुजरात के नए कप्तान Hardik Pandya हाल ही में बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपना फिटनेस टेस्ट देने पहुंचे हैं जहा उनके लिए मुस्किले बढ़ गई हैं। BCCI के अनुबंधित खिलाड़ियों को एनसीए में टेस्ट पास करना जरूरी है, तभी वह IPL में हिस्सा ले पाएंगे। 

Hardik Pandya के सामने बड़ी चुनौती

hardik

एनसीए की ओर से Hardik Pandya के सामने चैलेंज रखा गया हैं, जिसको पूरा करना जरूरी है। खबर के मुताबिक, एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण और फिजियो की ओर से फिटनेस टेस्ट का पूरा प्रोग्राम तय किया गया है। सेलेक्टर्स की ओर से साफ किया गया है कि Hardik Pandya को 10 ओवर बॉलिंग करनी होगी और यो-यो टेस्ट को पास करना होगा। 

यही पैरामीटर हर किसी के लिए तय किया जाता है। बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक, बीसीसीआई के सालाना अनुबंध से जो भी खिलाड़ी जुड़े हुए हैं उनके लिए यह फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी है। 

टी20 वर्ल्डकप 2021 के बाद से ही Hardik Pandya क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। वर्ल्डकप और उससे पहले IPL में भी वह सही तरीके से बॉलिंग नहीं कर पा रहे थे। Hardik Pandya को लेके बार-बार सवाल किया जा रहा है कि क्या वह IPL 2022 में बॉलिंग करेंगे या नही। 

ALSO READ:IPL 2022: ऋषभ पंत की खुली किस्मत, धोनी के CSK को चैम्पियन बनाने वाला DELHI CAPITALS का बना नया कोच, खुद किया ऐलान

फिटनेस टेस्ट में नही होगी कोई दिक्कत

hardiknpandya

टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए न्यूनतम यो-यो स्कोर 16.5 होता है। लेकिन, Hardik Pandya ने यो-यो टेस्ट में हमेशा 18 और उससे अधिक के स्कोर का औसत हासिल किया है। ऐसे में उनके लिए ये चुनौती उनके लिए कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। 

Hardik Pandya IPL में इससे पहले मुंबई इंडियंस के साथ ही रहे हैं। इस बार मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने हार्दिक को रिलीज़ कर दिया था, जिसके बाद गुजरात टाइटन्स ने उन्हें अपना कप्तान बनाया था।

ALSO READ:IND vs SL: Virat Kohli क्यों नहीं लगा पा रहे शतक, वासिम जाफर ने खोज निकाली कोहली की सबसे बड़ी कमी

Published on March 15, 2022 10:41 pm