Suryakumar Yadav mumbai indians
Suryakumar Yadav mumbai indians

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) को दो लीग मैच खेलने हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस ( MI) के प्ले ऑफ से बाहर होने के बाद भी टीम को मुसीबतें खत्म ही नहीं हो रहीं हैं। टीम के मिडिल ऑर्डर खिलाड़ी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ( Suryakumar Yadav) आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। सूर्यकुमार यादव की जगह मुंबई इंडियंस की स्क्वाड में एक युवा खिलाड़ी को शामिल कर लिया गया है। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में खुद इस बात को बताया है।

मुंबई इंडियंस ने खुद इस बात को बताया कि अब सीजन के लिए सूर्यकुमार यादव के स्थान पर उत्तराखंड के 28 साल के खिलाड़ी आकाश मधवाल (Akash Madhwal) को टीम में शामिल कर लिया गया है। मुंबई इंडियंस को दो मैच अभी लीग में खेलने हैं, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से पहले टीम ने इसका ऐलान किया है।

सूर्यकुमार के स्थान पर टीम में शामिल हुए आकाश

Akash madhwal
Akash madhwal

सूर्यकुमार यादव के स्थान पर टीम में आकाश मधवाल ( Akash Madhwal) को टीम में शामिल किया गया है। सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज खिलाड़ी हैं, तो वहीं 28 साल के उत्तराखंड के खिलाड़ी आकाश मधवाल एक गेंदबाज हैं। इन्होंने 2019 में घरेलू सीजन के लिए खेलना शुरू किया है। खिलाड़ी आकाश तीनों प्रारूपों में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने आकाश को टीम में शामिल करने से पहले मुंबई इंडियन प्रेसिजन कैंप में चुना गया था और काफी समय से वे मुंबई इंडियंस के टीम का हिस्सा हैं। आज मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ अपना 13वां मैच खेलना है। मुंबई इंडियंस का ये साल काफी खराब रहा है। अभी तक 12 मैच में टीम ने मात्र 3 ही जीते हैं।

ALSO READ: MI vs SRH: मुंबई इंडियंस की टीम में होंगे ये 2 बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी की जगह अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगा डेब्यू का मौका

SKY को हुई इंजरी, भारतीय टीम के साथ खेलने पर संदेह

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव ( SKY) आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले भी इंजर्ड थे। जिसके चलते वो टीम से कुछ देरी से जुड़े थे तो अब खिलाड़ी एक बार फिर इंजर्ड हो गए हैं। सूर्यकुमार यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में इंजर्ड हो गए थे। मैदान पर चोट के चलते मैच कुछ देर रुका भी था। लेकिन उस समय इंजरी का अंदाजा नहीं था। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के टॉस के समय रोहित शर्मा ने बताया कि वो अब लीग से बाहर हैं।

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर सकती है। सूर्यकुमार यादव के अंगूठे में चोट है, ऐसे में खिलाड़ी के भारतीय क्रिकेट टीम में चयन को लेकर भी तस्वीर साफ नहीं है।

ALSO READ: MI vs SRH: प्लेऑफ को बचाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम में होंगे ये बदलाव, ये खिलाड़ी होंगे टीम से बाहर