आईपीएल 2022 के वो पांच विवाद जिनकी वजह से शर्मसार हुआ जेंटलमैन गेम, 2 में तो पार हुईं सारी हदें
आईपीएल 2022 के वो पांच विवाद जिनकी वजह से शर्मसार हुआ जेंटलमैन गेम, 2 में तो पार हुईं सारी हदें

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) के मैच की उल्टी गिनती चल रही है। लीग मैच लगभग खत्म होने वाले हैं, लेकिन इस आईपीएल के 15वें सीजन में पांच ऐसे विवाद हो गए, जिन्हें अगर फैंस भुलाना भी चाहेगे तो ऐसा संभव नही है। आने वाले सीजन में इन विवादो की चर्चा बनी रहेगी। आईपीएल 2022 के इन पांच विवादो ली लिस्ट में में दो तो उस श्रेणी में रखे जा सकते हैं। जिसको दोहराया ना जाए तो ही अच्छा है। जानिए क्या हैं आईपीएल 2022 के वो पांच विवाद ….

ऋषभ पंत का अपने खिलाड़ियों को वापस बुलाना

Rishabh pant delhi capitals controvercy

ये विवाद आईपीएल के इतिहास का इस सीजन का सबसे बड़ा विवाद रहा है। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच चल रहा था। दोनों पारी लगभग समाप्त थी। दिल्ली की तरफ से रोवमैन पॉवेल और कुलदीप यादव अंतिम ओवर के लिए स्ट्राइक पर थे। टीम को जीत के लिए 36 रन चाहिए थे। जहां पर दिल्ली के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज ओबेद मैककॉय की शुरुआती तीन गेंदों पर तीन लगातार छक्के लगाए थे।

जिसके बाद तीसरी गेंद पर विवाद शुरू हुआ, दिल्ली की तरफ से इस फुल टॉस डिलीवरी को कमर के ऊपर होने के चलते अंपायर से नो बाल मांगने की अपील हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि कप्तान ऋषभ पंत ( Rishbh Pant) ने अपने बल्लेबाजों को वापस बुला लिया और कोच प्रवीण आमरे मैदान के बीच अंपायर तक जा पहुंचे। लेकिन इसके बाद भी फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने थर्ड अंपायर की तरफ रुख नही किया। जैसे तैसे मैच शुरू हुआ और दिल्ली की हार हुई। काफी चर्चा के बाद इस मैच के दूसरे दिन ही कप्तान ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर पर जुर्माना लगा और कोच प्रवीण आमरे को एक मैच के लिए बैन भी किया गया।

हर्षल पटेल और रियान पराग के बीच भिड़त

Harshal Patel and Riyan Parag

ये घटना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स काफी पीछे था। जिसके बाद रियान पराग ने पारी को संभालते हुए अंतिम ओवर जोकि हर्षल पटेल का था। उसमे चौके और छक्कों की झड़ी लगा दी। मैच की पहली पारी समाप्त कर रियान पराग अपने डग आउट की तरफ बढ़े, लेकिन हर्षल पटेल ने उन्हें अपशब्द कहे, जिसके बाद खिलाड़ी वापस मुड़ा और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद साथी खिलाड़ियों और अंपायर ने बीच बचाव किया। मैच के आखिर में जीत के बाद हर्षल पटेल ने रियान पराग से हाथ भी नहीं मिलाया। जिसकी तस्वीर काफी वायरल भी हुई थी।

संजू सैमसन का वाइड गेंद पर रिव्यू

Sanju Samson wide ball review

ये विवाद राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच में हुआ था। केकेआर की तरफ से रिंकू सिंह और नीतीश राणा बल्लेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद एक ओवर में अंपायर ने लगातार तीन बार गेंद को वाइड करार दिया, जिसके बाद एक गेंद पर संजू सैमसन ने अंपायर के फैसले से नाखुश होकर गेंद बल्लेबाज के हिटिंग रेंज के अंदर थी, इस बात की पुष्टि के लिए रिव्यू लिया था।

 विराट कोहली का LBW पर विवाद

 virat kohli lbw controvercy

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में विराट कोहली 48 रन पर बल्लेबाजी करके टीम को जीत दिलाने वाले थे। इस आईपीएल 2022 सीजन के विराट कोहली के पहले अर्धशतक लगाने से पहले ही ऑफ स्पिनर डेवाल्ड ब्रेविस ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया, जिसके बाद विराट कोहली ने अंपायर के आउट फैसले पर तुरंत रिव्यू लिया।

हालांकि बाद में देखा गया कि गेंद बल्ले और पैड दोनों से एक ही समय पर टकराई है। जिसके बाद विराट कोहली 48 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन उनकी गुस्से की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।

ALSO READ: IPL 2022: मुंबई इंडियंस से मिली हार के बावजूद खुश हैं महेंद्र सिंह धोनी, कहा जल्द भारत के लिए डेब्यू करेंगे ये 2 तेज गेंदबाज

रविंद्र जडेजा ने 8 मैच के बाद बीच सीजन में छोड़ी कप्तानी

RAVINDRA JADEJA vs CSK

रवींद्र जडेजा को आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स का कैप्टन बनाया गया, जिसके 8 मैच के बाद ही उन्होंने टीम के निराशजनक प्रदर्शन के बाद अपने प्रदर्शन को सुधारने की बात कहकर कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी को थमा दी। ये अपने आप में ही आईपीएल 2022 को बड़ी घटनाओं में शामिल हो गया। चेन्नई सुपर किंग्स प्ले ऑफ से बाहर हुई, जिसको लेकर रविंद्र जडेजा की काफी आलोचना भी हुई।

ALSO READ: टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, टी 20 स्पेशलिस्ट माने जाने वाले ये 3 खिलाड़ी हैं चोटिल

Published on May 13, 2022 10:57 am