IPL 2022 का 21वाँ मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में सोमवार, 11 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाए.
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने इस लक्ष्य को 19.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टूर्नामेंट में गुजरात की ये पहली हार है. इस मैच में दोनों टीमों की तरफ़ से हुई गेंदबाज़ी के बाद पर्पल कैप के समीकरण बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम नज़र डालेंगे पर्पल कैप उन्हीं बदले हुए समीकरणों के बारे में.
जीत के बाद टी नटराजन ने ऑरेंज कैप की रेस में मारी एंट्री
गुजरात के खिलाफ़ मिली जीत के बाद हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन ने कुल 8 विकेट का आँकड़ा छूते हुए पर्पल कैप की रेस में एंट्री मार ली है. फ़िलहाल 8 विकेट के साथ वो पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा उनसे ऊपर चौथे नंबर पर बैंगलोर के स्पिनर वनिंदु हसारांगा है जिनके नाम भी 8 विकेट हैं.
तीसरे नंबर पर काबिज़ उमेश यादव अभी तक टूर्नामेंट में कुल 10 विकेट चटका चुके हैं. गौरतलब है कि सीज़न की शुरुआत में उन्होंने बेहद शानदार गेंदबाज़ी की थी और पहले नंबर पर थे लेकिन कुछ एक मैचों के बाद उनकी वो धार नज़र नहीं आई इसलिए वो तीसरे नंबर पर खिसक गए.
युज़वेंद्र चहल लिस्ट में शीर्ष पर कायम
इस लिस्ट में पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के सीनियर स्पिन गेंदबाज़ युज़वेंद्र चहल का नाम है. वो IPL के इस सीज़न में अभी तक कुल 11 विकेट चटका चुके हैं. इस दौरान एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 41 रन देकर 4 विकेट है. वहीं उनका गेंदबाज़ी औसत भी बाकी गेंदबाज़ों से काफ़ी बेहतर है.
इसके अलावा लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले कानपुर के कुलदीप यादव का नाम है. उनके नाम IPL के इस सीज़न में कुल 10 विकेट हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 35 रन देकर 4 विकेट रहा है.
पर्पल कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | BBI | Ave | Econ | SR | 4 | 5 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
युज़वेंद्र चहल | 4 | 4 | 16.0 | 0 | 104 | 11 | 4/41 | 9.45 | 6.50 | 8.7 | 1 | 0 |
(राजस्थान) | ||||||||||||
कुलदीप यादव | 4 | 4 | 15.4 | 0 | 116 | 10 | 4/35 | 11.60 | 7.40 | 9.4 | 1 | 0 |
(दिल्ली कैपिटल्स) | ||||||||||||
उमेश यादव | 5 | 5 | 20.0 | 1 | 132 | 10 | 4/23 | 13.20 | 6.60 | 12.0 | 1 | 0 |
(केकेआर) | ||||||||||||
वनिंदु हसारांगा | 4 | 4 | 16.0 | 0 | 120 | 8 | 4/20 | 15.00 | 7.50 | 12.0 | 1 | 0 |
(आरसीबी) | ||||||||||||
टी नटराजन | 4 | 4 | 16.0 | 0 | 133 | 8 | 2/26 | 16.62 | 8.31 | 12.0 | 0 | 0 |
(सनराइजर्स हैदराबाद) |