lucknow super giants

आईपीएल सीजन 15 (IPL 2022) गुजरात टाइटन्स GUJRAT TITANS) के जीत के साथ खत्म हो गया । आईपीएल (IPL) के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) इस महीने में साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलते हुए नज़र आयेगी। इस सीरीज की शुरुआत 9 जून से पहले टी20 मैच से होगी ।

केएल राहुल को मिली है कप्तानी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम इंडिया में पक्की रहेगी इन 3 खिलाड़ियों की जगह!

आपको बता दें साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA CRICKET TEAM) के साथ होने वाली टी20 सीरीज (IND vs SA) में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के अनुपस्थित में केएल राहुल (KL RAHUL) को भारतीय टीम (TEAM INDIA) का कप्तान बनाया गया है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को उप कप्तानी सौंपी गई है। साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ होने वाले सीरीज में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जिन्होंने इस आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

टीम में लखनऊ का बोलबाला

टॉस जीतकर केएल राहुल ने किया बल्लेबाजी का फैसला टीम में हुए 3 बड़े बदलाव, केकेआर ने अजिंक्य रहाणे की जगह इन्हें दिया मौका

आपको बता दें साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ टी20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में सबसे ज्यादा भाव आईपीएल टीमों में लखनऊ और दिल्ली को दिया गया है। लखनऊ सुपर जायंटस के 4 खिलाड़ी को इस टीम में शामिल किया गया है, वहीं दिल्ली कैपिटल के 3 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिला है।

मुंबई और चेन्नई इसमें भी पीछे

MI VS CSK
MI VS CSK

आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं थीं और अंक तालिका में आखिरी दो पायदान पर फिनिश की थी। इस टीम में भी आईपीएल के तरह ही चेन्नई और मुंबई पीछे हैं। दोनो ही टीम के केवल 1-1 खिलाड़ी टीम में शामिल हैं। उसके अलावा पंजाब किंग्स के भी सिर्फ एक खिलाड़ी इस टीम में शामिल हैं।

ALSO READ: IND vs SA: ‘मैं भी IPL खेलना चाहता हूं’, भारत पहुंचतें अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा का आया बयान, डेवाल्ड ब्रेविस के लिए कही ये बात

इन खिलाड़ियों को मिली है जगह

केएल राहुल और ईशान किशन नहीं बल्कि इन 3 भारतीय खिलाड़ियों से डरी हुई है साउथ अफ्रीका, 1 ओवर में बदल देते हैं गेम

भारतीय टीम : केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक

टीम                                                    खिलाड़ियों के नाम

लखनऊ सुपर जाएंट्स                     केएल राहुल, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, आवेश खान

दिल्ली कैपिटल्स    तीन                    ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल

कोलकाता नाइटराइडर्स                   श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर                      दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल

सनराइजर्स हैदराबाद                       भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

पंजाब किंग्स                                  अर्शदीप सिंह

चेन्नई सुपर किंग्स                             ऋतुराज गायकवाड़

मुंबई इंडियंस                                  ईशान किशन

राजस्थान रॉयल्स                              युजवेंद्र चहल

गुजरात टाइटंस                               हार्दिक पांड्या

ALSO READ: हनीमून पर निकले Deepak Chahar तो बहन मालती ने किया भद्दा मजाक, कहा- भईया वर्ल्ड कप हैं हनीमून पर पीठ का ख्याल रखना

Published on June 4, 2022 1:29 pm