संन्यास ले चुके इन भारतीय दिग्गज के बेटे-बेटियां करते हैं ये काम, कोई कर रहा मॉडलिंग तो कोई क्रिकेट में कर चुका एंट्री
संन्यास ले चुके इन भारतीय दिग्गज के बेटे-बेटियां करते हैं ये काम, कोई कर रहा मॉडलिंग तो कोई क्रिकेट में कर चुका एंट्री

भारतीय क्रिकेट ( Indian Cricket Team) में अपना नाम करने वाले कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने भले ही सन्यास ले लिया है। लेकिन क्रिकेटर्स काफी ट्रेंडिंग पर रहते हैं। जिसके साथ ही उनके फैंस उनके परिवार के बारे में जानने के लिए उत्सुक बने रहते हैं। आज हम आपको यहां क्रिकेट जगह से जुड़े पूर्व भारतीय क्रिकेटर के बच्चों के विषय में बताने जा रहें हैं।

सचिन तेंदुलकर – सारा तेंदुलकर

सारा तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का जन्म महाराष्ट्र मुंबई में 1997 में हुआ था। उन्होंने भारत में अपनी पढ़ाई धीरूभाई अंबानी स्कूल से पूरी की है तो आगे को मेडिकल की पढ़ाई लंदन के एक कॉलेज से की है। सारा तेंदुलकर को मॉडलिंग का भी काफी शौक है। उन्होंने 2021 में क्लोदिंग ब्रांड के लिए Ajio Luxe के एक विज्ञापन में भी काम किया था, जिसके बाद 2022 में भी ब्रांड के लिए मॉडलिंग करती नजर आ चुकी है। साथ ही अब सारा तेंदुलकर की बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर भी कई अफवाहें थीं। हालांकि उनके पिता क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ऐसी खबरों पर रोक लगाई थी। सारा तेंदुलकर सोशलइंडिया पर काफी एक्टिव है, इंस्टाग्राम में उनके 1.7 मिलयन फ़ॉलोअर्स हैं।

सौरव गांगुली – सना गांगुली

सौरव गांगुली सना गांगुली

सना गांगुली का जन्म कोलकाता में हुआ था। जिसके बाद उन्होंने ला मार्टिनियर फॉर गर्ल्स और लोरेटो हाउस स्कूल कोलकाता अपनी पढ़ाई पूरी की है। जिसके बाद वो इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहीं हैं। सना गांगुली मां डोना गांगुली की तरह एक प्रशिक्षित ओडिसी डांसर भी हैं। सौरव गांगुली की इकलौती बेटी सना गांगुली को डांसिंग के साथ साथ तैराकी का भी शौक है।

अर्जुन तेंदुलकर – सचिन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस की टीम में होंगे ये 2 बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी की जगह अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगा डेब्यू का मौका

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता की तरह ही क्रिकेटर हैं। उन्होंने मुंबई की तरफ से सैय्यद मुस्ताक अली ट्राफी में डेब्यू भी किया है। वहीं आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से स्क्वाड में है, हालांकि उन्हें टीम में मौका नहीं मिला है।

आरुणि कुंबले – अनिल कुंबले

आरुणि कुंबले - अनिल कुंबले
आरुणि कुंबले – अनिल कुंबले

आरुणि कुंबले का जन्म 1994 में बैंगलोर में हुआ था। आरुणी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं। उनकी शुरुआती स्कूली पढ़ाई सोफिया हाई स्कूल, कर्नाटक में हुई है। जिसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन इंपीरियल कॉलेज लंदन, यूके से किया था।

ALSO READ:IPL 2023 में अनसोल्ड रहेंगे ये 5 दिग्गज विदेशी खिलाड़ी! लिस्ट में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला कप्तान भी

समित द्रविड़ – राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की हैं। समित द्रविड़ एक जूनियर क्रिकेटर हैं, बैंगलोर यूनाइटेड क्रिकेट क्लब (बीयूसीसी) और टाइगर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अंडर-14 टीम से खेलकर प्रतिनिधित्व भी कर रहें है। इसके साथ ही उनके छोटे भाई अन्वय द्रविड़ है। समित द्रविड़ को क्रिकेट के अलावा उन्हें तैराकी, ट्रेवलिंग और म्यूजिक भी पसंद है।

मयास कुंबले – अनिल कुंबले

मयास कुंबले - अनिल कुंबले
मयास कुंबले – अनिल कुंबले

मयास कुंबले का जन्म साल 2002 में बेंगलुरु कर्नाटक में हुआ था। वो द इंटरनेशनल स्कूल बैंगलोर में कर्नाटक में छात्र हैं। उनके दो भाई-बहन और भी हैं। स्वस्ति कुंबले और आरुणी कुंबले। मयास कुंबले को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी का काफी शौक है।

ALSO READ:भारतीय टीम के इन 3 खिलाड़ियों का खत्म हो चूका है टेस्ट करियर फिर भी नहीं ले रहे संन्यास, जबरदस्ती खिंच रहे करियर

Published on June 3, 2022 8:27 pm