युवराज सिंह के बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने दोहराया इतिहास, लगाए 6 गेंदों पे 6 छक्के, देखें वीडियो

सभी को वो ऐतिहासिक दिन याद है जब युवराज सिंह ने ICC टी20 विश्व कप 2007 में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए थे। यह कारनामा कर के युवराज सिंह ने एक कीर्तिमान स्थापित किया था और सभी को लगता था की इसे दोबारा दोहराना शायद मुश्किल होगा। लेकिन ऐसा फिर से हुआ है और यह फिर से एक भारतीय खिलाड़ी ने किया है। 

घरेलू क्रिकेट में हुआ ये कारनामा

krishna pandey smashes six 6s

पांडिचेरी टी10 लीग में पैट्रियोट्स टीम की ओर से खेलने वाले कृष्णा पांडे ने ऐसा किया है। 15 साल के कृष्णा पांडे ने युवराज सिंह की तरह छह गेंदों पर छह छक्के उड़ाए। कृष्णा ने 19 गेंदों पर 436.80 की स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को रॉयल्स के खिलाफ जीत नहीं दिला सके।

लेकिन फिर भी इस बल्लेबाज़ ने टी10 लीग में छह गेंदों पर छह छक्के लगाकर सनसनी मचा दी है। उन्होंने 19 गेंदों की पारी में 83 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 छक्के और तीन चौके निकले। इस विस्फोटक पारी के बावजूद कृष्णा अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उनकी टीम करीबी मुकाबले में चार रन से हार गई।

लेकिन उनकी इस खास उपलब्धि के लिए उनके साथी खिलाड़ियों ने डग-आउट में खड़े होकर उनका जमकर हौसला बढ़ाया। छह गेंदों पर छह छक्के लगाना आसान नहीं होता, लेकिन कृष्णा ने ये कर दिखाया।

ALSO READ:IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की दुर्गति के लिए जिम्मेदार इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगा गाज, अब नीता अंबानी करेंगी हिसाब, कटेगा पत्ता

युवराज सिंह के अलावा ये दिग्गज भी कर चुके हैं ये काम

yuvraj singh

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ छह गेंदों पर छह छक्के उड़ाए थे। पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक ने 2017 एक चैरिटी टी10 मैच में ऐसा किया था। युवराज के अलावा हर्षल गिब्स और कीरोन पोलार्ड ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 छक्के लगाने का कारनामा कर पाए हैं। 

ALSO READ:IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने किया कबाड़ा, अगले आईपीएल में नीता अंबानी नहीं करेंगी माफ

Published on June 5, 2022 8:07 am