virat kohli

टी20 वर्ल्ड कप: रविवार को दुबई इंटरनेशनल मैदान पर खेले गए इंडिया बनाम पाकिस्तान के मैच में भारत की हार के बाद फैंस ने कोहली की नाफरमानी की बाते सोशल मीडिया पर पोस्ट की। दरअसल, मैच में बैटिंग के दौरान ईशान किशन बार बार खेल के ब्रेक के बीच में मैदान पर दस्तक दे रहे थे। जिसे फैंस ने धोनी के हर ओवर की रणनीति का हिस्सा समझा। मैच के अंत में जब टीम इंडिया हारी तब इसी बात पर निशाना बनाया। क्या था पूरा मामला आइए जानते हैं।

मैच का रिजल्ट

INDIAN CRICKET TEAM
रविवार को दुबई में हुए भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले में भारत की करारी हार हुई थी। इस बात को दो दिन से ज्यादा हो चुके है लेकिन क्रिकेट के कुछ प्रशंसक भारत की हार से बहुत हतोसाहित हुए है। मैच के दौरान हुए छोटी से बड़ी बात कैसे मैच के परिणाम से जुड़ी हुई है। ये बहस अभी तक लोगों के जहन में कायम है।


बता दे, शाहीन अफरीदी, बाबर आज़म और रिज़वान की तिकड़ी ने भारत टीम को अपने खेल के माध्यम से हरा दिया। यूं तो भारतीय टीम पाकिस्तान से रिकॉर्ड और खेल दोनो में आगे मानी जाती है, लेकिन रविवार का दिन टीम पाकिस्तान का निकला। उन्होंने अपने अच्छे प्रदर्शन के बाल पर मैच को जीत लिया।


क्या कोहली ने सच में की धोनी की बात की नाफरमानी।


टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की। बैटिंग के दौरान टीम के विकेट बहुत तेजी से गिरे, जिससे टीम नाजुक स्तिथि में आ गई। फैंस को उम्मीद थी कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी डगआउट में बैठे हैं। वो कोई रणनीति जरूर बना लेंगे। ऐसे में जब ईशान किशन बार बार किसी बहाने से मैदान पर आकर विराट से बात कर रहे थे। तब भी समझ में आ रहा था कि आगे की रणनीति को योजना पर काम हो रहा है।

लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ बाते कही जा रहीं है कि धोनी ने विराट से कहा की हार्दिक को ही पहले आना चाहिए। लेकिन विराट लेफ्ट राइट कॉम्बिनेशन के तहत काम करना चाह रहे थे इसलिए उन्होंने संदेश भिजवाया कि अगर वह आउट होते है तब हार्दिक और ऋषभ पंत के आउट होने पर जडेजा क्रीज पर आयेंगे। फैंस का मानना है कि विराट ने धोनी की रणनीति को फॉलो नहीं किया। जिसके चलते टी इंडिया मैच हार गई।

ALSO READ: T20 WORLDCUP 2021: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 4 खिलाड़ी, नंबर 1 है विराट कोहली का पसंदीदा

प्लान को लेकर विराट की मर्जी के विषय में क्या कहा था धोनी ने।



ये पहला मौका नहीं था जब विराट और धोनी की आपसी बातो की चर्चा हो रही थी। ऐसे पहले जब कप्तान धोनी ने कप्तानी छोड़ी थी। उसके बाद कई मुकाबले उन्होंने विराट की कप्तानी में ही खेले है। मैदान पर कई बार देखा गया है कि पूर्व कप्तान धोनी मैच के दौरान ही विराट को रणनीति बनाने में मदद करते थे। गंभीर स्तिथि में टीम के गेंदबाज धोनी से सलाह करते थे।

एक इंटरव्यू के दौरान जब धोनी से इस मसले के बारे में पूछ गया तब उन्होंने कहा था कि “मैं जीतना हो सके विराट की मदद करना चाहता हू। मेरा जो अनुभव है वो मैं शेयर करता हूं। मेरे डिजिशन भी गलत होते है। मैं और विराट दोनो ही ये बात अच्छी तरह से जानते है। कोई कुछ भी कह रहा हो। हम दोनो ही टीम के लिए सही फैसला लेना चाहते है।”

ALSO READ: T20 World Cup 2021: क्या न्यूज़ीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा को किया जाएगा बाहर? विराट कोहली के जवाब ने जीत लिया दिल

Published on October 27, 2021 2:43 pm