भारत बनाम इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला आज मैनचेस्टर में खेला गया. टी20 सीरीज पर कब्ज़ा के बाद आज बारी राही वनडे सीरीज पर कब्ज़ा कर इतिहास रचने की. वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में ऋषभ पंत की नाबाद शतकीय पारी के दम पर रविवार को इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया.
इस मैच में भारतीय टीम को 47 गेंद पहले 5 विकेट से जीत मिली। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। जिसके बाद इंग्लैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रन बनाए। भारतीय टीम ने वन डे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। सीरीज पर कब्ज़ा के साथ आज के मैच में 11 ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बने . आइये देखते आज के मैच स्टेट्स ..
अंतिम मैच में बने 11 ऐतिहासिक रिकार्ड्स, पांड्या-पंत ने रचा इतिहास
1. हार्दिक पांड्या की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी फिगर
5/28 बनाम इंग्लैंड (टेस्ट)
4/24 बनाम इंग्लैंड (वनडे)*
4/33 बनाम इंग्लैंड (टी20)
4/38 बनाम इंग्लैंड (टी20)
3/8 बनाम पाक (टी20)
2. पिछले 7 वर्षों में इंग्लैंड पहली बार लगातार 3 वनडे में इंग्लैंड ऑल आउट हुई
पहला वनडे – इंग्लैंड (110/10)
दूसरा वनडे – इंग्लैंड (246/10)
तीसरा वनडे – इंग्लैंड (259/10)*
3. वनडे सीरीज के निर्णायक में रोहित शर्मा (भारत से बाहर)
17 बनाम इंग्लैंड (आज)*
9 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2019)
2 बनाम इंग्लैंड (2018)
5 बनाम दक्षिण अफ्रीका (2011)
4. विराट कोहली द्वारा एकदिवसीय श्रृंखला में सबसे कम रन
13 रन बनाम पाक (2012)
26 रन बनाम वेस्टइंडीज (2022)
31 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका (2013)
33 रन बनाम इंग्लैंड (2022)*
5. एक कैलेंडर वर्ष में विराट कोहली का सबसे कम औसत
2022 में 25.05*
2008 में 31.80
2020 में 36.60
2021 में 37.07
6. एकदिवसीय मैच में 50 रन + 4 विकेट (भारतीय)
श्रीकांत बनाम न्यूजीलैंड (1988)
सचिन बनाम ऑस्ट्रेलिया (1998)
गांगुली बनाम श्रीलंका (1999)
गांगुली बनाम ZIM (2000)
युवराज बनाम इंग्लैंड (2008)
युवराज बनाम आयरलैंड (2011)
हार्दिक बनाम इंग्लैंड(2022)
7. इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा 5वीं विकेट वनडे साझेदारी
169 – धोनी/रैना (2011)
144 – धोनी/रैना (2014)
141 – ए जडेजा/आर सिंह (1999)
133 – हार्दिक/पंत (2022)*
8. भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक 100s (एशिया के बाहर)
5 – ऋषभ पंत*
1 – राहुल द्रविड़
1 – केएल राहुल
1 – रिद्धिमान साहू
1 – अजय रात्रा
1 – वी मांजरेकर
9. रोहित शर्मा इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीतने वाले तीसरे कप्तान बने
1990 (अजहर की कप्तानी में)
2014 (धोनी की कप्तानी में)
2022 (रोहित की कप्तानी में)*
10. एक सफल रनचेज में SENA में भारतीय WK द्वारा सर्वोच्च ODI स्कोर
125* – ऋषभ पंत मैनचेस्टर में*
87* – एमएस धोनी मेलबर्न में
85* – एमएस धोनी ऑकलैंड में
11. ऋषभ पंत इंग्लैंड के इस दौरे में एकमात्र खिलाड़ी जिसने टेस्ट और एकदिवसीय दोनों में शतक जड़ा है।