imaran nazir on shahid afridi

हमारे देश के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड को दुनिया के सबसे विवादित क्रिकेट बोर्ड माना जाता है। जहां अक्सर खिलाड़ियों और क्रिकेट बोर्ड से जुड़े विवाद सामने आते रहते हैं। कभी उनके बोर्ड के अध्यक्ष के विवाद के मामले सामने आते हैं, तो कभी उनके खिलाड़ियों से जुड़े विवाद सामने आते हैं। अब पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड से जुड़े एक पूर्व खिलाड़ी ने बड़ा खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

इमरान नजीर ने किया बड़ा खुलासा

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान नजीर ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने दावा किया है कि वो जब अपने करियर के चरम पर थे, तो उन्हें जहर दिया गया था। नजीर ने आगे इस बारे में खुलासा करते हुए कहा कि

“जब उन्होंने हाल ही में एमआरआई कराया था, तो पाया कि उन्हें जहर दिया गया था। जिसके बाद उन्हें काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा।”

उन्होंने बताया कि

“ये एक ऐसा जहर था, जो धीमे असर करता था। इस जहर से इंसान के जोड़ों को असर पड़ता है और ये लंबे समय के लिए नुकसान पहुंचाता है। इस जहर के कारण 8-10 सालों तक उनके जोड़ों का इलाज किया जाता रहा।”

इमरान नजीर ने ये भी बताया कि

“6-7 साल तक वो जोड़ों की बीमारी से पीड़ित रहे, लेकिन भगवान की कृपा से उन्होंने कभी भी बिस्तर नहीं पकड़ा। उन्हें काफी सारे लोगों पर शक था, लेकिन उन्हें पता नहीं चल पाया कि किसने उन्हें क्या खिलाया था।”

शाहिद अफरीदी ने की मदद

इमरान नजीर ने ये भी खुलासा किया कि इस बीमारी का इलाज करवाने में उनकी जिंदगी भर की सेविंग्स खर्च हो गईं। इस मुश्किल दौर में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने बुरे समय में उनकी काफी मदद की। शाहिद अफरीदी की मदद को लेकर उन्होंने ने बताया कि

“शाहिद अफरीदी ने उनके इलाज में 40-50 लाख रुपये लगा दिए। अफरीदी ने डॉक्टर्स को कहा कि इमरान कैसे भी जल्दी से ठीक हो जाने चाहिए।”

हालांकि इस मामले को पीसीबी ने कभी कुछ नहीं कहा है। वहीं आपको बता दें कि इमरान नजीर ने 1999 से 2012 तक पाकिस्तान की टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान उन्होंने 8 टेस्ट मैचों में 427 रन बनाए।

वहीं 79 एकदिवसीय मैचों में 1875 रन बनाए। जबकि 25 टी20 मैचों में 500 रन बनाए। वें साल 2011 विश्व कप, 2007 टी20 विश्व कप, 2012 टी20 विश्व कप में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

ALSO READ: IPL 2023: संजू सैमसन ने आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले चली बड़ी चाल, राजस्थान रॉयल्स में हुई विराट कोहली के सबसे बड़े दुश्मन की एंट्री

Published on March 24, 2023 3:01 pm