IND vs PAK

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसके दम पर टीम इंडिया ने अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर ली। भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला इंग्लैंड से होगा। वहीं पाकिस्तान का सेमीफाइनल मुकाबला न्यूज़ीलैंड से होगा। 

दो मैच हारने के बाद भी पाकिस्तान जैसे तैसे किस्मत से सेमीफाइनल में आ गई। ऐसे में अब पाकिस्तानी फैंस 1992 वनडे वर्ल्डकप जीत का संयोग ढूंढने लगे हैं। साथ ही भारतीय फैंस 2011 के वनडे विश्वकप के सफर से इस विश्व कप को जोड़ रहे हैं। डालते हैं दोनो पर एक नजर। 

क्या है भारत का संयोग?

साल 2011 में भारत ने नीदरलैंड के हराया था। इस बार भी ऐसा हुआ है। 2011 में भी भारत ने पाकिस्तान को हराया था और इस बार भी ऐसा हो चुका है। 2011 में दक्षिण अफ्रीका ने दो गेंद रहते भारत के खिलाफ मैच जीता था और इस बार भी ऐसा हुआ है। 

आयरलैंड की टीम ने 2011 में भी उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को मात दी थी और इस बार भी आयरलैंड ने ऐसा किया है। इसके बाद भारतीय फैंस मान रहे हैं कि भारतीय टीम दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली है।

जाने क्या है पाकिस्तान का संयोग

टी20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है। 1992 में भी ODI वर्ल्ड कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया ने की थी। पाकिस्तान की टीम राउंड रॉबिन मैच में भारत से हार गई थी। वही, भारत ने इस बार भी पाकिस्तान को ग्रुप मैच में हराया है।

पाकिस्तान 1992 के वर्ल्ड कप में सबसे कम 9 अंक लेकर सेमीफाइनल में पहुंचा था। इस बार भी सेमीफाइनल पहुंचने वाली 4 टीमों में सबसे कम अंक पाकिस्तान (6) के ही हैं। पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 1992 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। इस बार भी दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल खेला जाना है। 

ALSO READ: राहुल द्रविड़ ने बताया क्यों ऋषभ पंत को दिया गया मौका, फ्लॉप होने के बाद क्या सेमीफाइनल में मिलेगा मौका? मुख्य कोच ने किया साफ

इसके अलावा कुछ फैंस का कहना है कि 1992 के कप्तान इमरान खान के नाम के सभी अल्फाबेट्स को मिलाकर नंबर 9 आता था, वहीं बाबर आजम के नाम के सभी अल्फाबेट्स गिनने पर 9 ही होते हैं।

पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 1992 के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी जीती थी। इस बार भी इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में आ चुकी है। हालांकि, फाइनल में जाने से पहले उसके सामने भारत के रूप में कड़ी चुनौती है। 

ALSO READ: राहुल द्रविड़ ने कहा विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं ये भारतीय खिलाड़ी भारत को जीता देगा टी20 विश्व कप

Published on November 7, 2022 11:02 am